लाइव न्यूज़ :

जापानियों से सीखें मितव्ययिता, दिल्ली-एनसीआर में इन जगहों पर रहते हैं जापानी

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 17:28 IST

अगर बात दिल्ली की हो तो जापानी नागरिक डिफेंस कॉलोनी में 200 गज के घर के एक फ्लोर में रह लेते हैं।  इन्हें वो ही घर पसंद है जिनमें बाथ टब होता है।

Open in App

(लेख- विवेक शुक्ला)

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी की जापान यात्ना पर दिल्ली-एनसीआर में बसी जापानी बिरादरी की भी निगाहें थीं। दोनों देशों के संबंध क्रमश: प्रगाढ़ होते जा रहे हैं। कभी बुद्ध और गांधी का देश होने के चलते जापानी भारत आते थे। अब वे अनेक जापानी कंपनियों में पेशेवर के रूप में भारत में आते हैं। वे लगभग दो दर्जन कंपनियों के दिल्ली, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में दफ्तरों में काम कर रहे हैं।

इन जापानियों की संख्या पांच हजार के आसपास होगी। इतनी बड़ी तादाद में जापानियों के यहां आने के बावजूद रेंट मार्केट में आग नहीं लगी क्योंकि ये खासे मितव्ययी हैं। बड़े से बड़े पद पर काम करने वाला जापानी पेशेवर भी एक लाख रुपए से कम पर ही घर रेंट पर लेता है। वो छोटे घर में भी खुशी-खुशी रह लेता है। वो अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों की तरह बड़ा घर नहीं लेता।

अगर बात दिल्ली की हो तो जापानी नागरिक डिफेंस कॉलोनी में 200 गज के घर के एक फ्लोर में रह लेते हैं।  इन्हें वो ही घर पसंद है जिनमें बाथ टब होता है। अगर घर में बाथ टब नहीं है तो ये उस घर को रेंट पर नहीं लेते। अगर कुछ जापानी एक-दूसरे के करीब रहते हैं, तब ये कार पूल करके ही दफ्तर जाना पसंद करते हैं।  ये बड़ी-बड़ी कारों में अकेले दफ्तर जाने से बचते हैं। ये जापानी नागरिक भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर बेहद आशावादी हैं। उन्हें लगता है कि अब भारत को विकास के रास्ते पर जाने से कोई रोक नहीं सकता।

दिल्ली-गुड़गांव में रहने वाले जापानी प्राय: विवाहित होते हैं। ये दिल्ली-गुड़गांव को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि ये अपने बच्चों को वसंत कुंज में स्थित जापानी स्कूल में दाखिला दिलवा देते हैं। जापानी स्कूल लगभग 50 साल से दिल्ली में चल रहा है। ये पहले फिरोजशाह रोड पर ही था। इधर जापानी बच्चों के लिए हिंदी की अलग से कक्षाएं भी चलती हैं। जापानी नागरिकों के बीच गुड़गांव खासा पसंद किया जाने लगा है।

ये इधर के रेस्तरां, गोल्फ कोर्स और स्तरीय मेडिकल सुविधाओं के चलते रेंट पर घर लेना पसंद करते हैं। पर एक जापानी वो भी हैं, जो अब भारतीय हो चुकी हैं। वो हिंदी बोलती हैं। उनका नाम है कात्सू सान। वे रिंग रोड पर स्थित विश्व शांति स्तूप के कामकाज को देखती हैं। वो सन 1956 में भारत आ गई थीं। उनका भारत आने के बाद यहां पर मन इतना लगा कि फिर यहां बसने का निर्णय ले लिया। वे कभी-कभी जापान गई भी हैं, पर अब उन्हें भारत ही अपना लगता है।

टॅग्स :जापानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?