लाइव न्यूज़ :

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की तैयारी...चंद्रयान-3 मिशन से इतिहास रचेगा भारत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 13:14 IST

पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान मिशन-3 पर हैं, क्योंकि भारत चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला है, जहां पर अब तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है.

Open in App

रंजना मिश्रा

चांद का अन्वेषण करने के लिए चंद्रयान-3 हिंदुस्तान का तीसरा मिशन है. इसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है. यानी चांद पर भारत का परचम लहराने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारत चांद पर इतिहास रचने को तैयार है और इसके लिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में तैयारी पूरी हो चुकी है. चंद्रयान-3 मिशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए रॉकेट समेत सारे जरूरी उपकरणों को असेंबल कर दिया गया है. 

चंद्रयान-3 को अपने नए प्रक्षेपण रॉकेट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 यानी एलवीएम-3 से जोड़ा जा चुका है. 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर एक नया इतिहास रचने के लिए अपने कदम बढ़ाएगा. सबकुछ ठीक रहने पर ये 41 दिन की यात्रा के बाद 23 या 24 अगस्त को चांद पर उतरेगा. यानी चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर 23 या 24 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. ये लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी, जहां लैंडर और रोवर कम से कम 14 दिन तक काम करेंगे.

चंद्रयान-3 के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं-पहला, चांद की सतह पर लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग. दूसरा, इसके रोवर को चांद की सतह पर चलाकर दिखाना. तीसरा, लैंडर और रोवर के जरिए वैज्ञानिक जांच-पड़ताल करना. दरअसल थोड़े-बहुत बदलावों के साथ चंद्रयान-3 का लक्ष्य भी चंद्रयान-2 जैसा ही है. 

पिछली बार चंद्रयान-2 के वक्त सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाबी नहीं मिली थी, तब लैंडर और रोवर से जो वैज्ञानिक अन्वेषण होने थे वे नहीं हो पाए थे इसलिए इस बार मिशन के उस हिस्से पर फोकस किया जाएगा जिसमें सॉफ्ट लैंडिंग कराना, फिर लैंडर और रोवर के जरिये वैज्ञानिक अन्वेषण करना तथा इसरो के वैज्ञानिकों को डाटा भेजना शामिल है. 

पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान मिशन-3 पर हैं, क्योंकि भारत चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला है, जहां पर अब तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा है. चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों से पर्दा उठाएगा, जिससे दुनिया अनजान है.  

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों