लाइव न्यूज़ :

कृष्ण प्रताप सिंह का ब्लॉग: दिल्ली में आग भड़काने वाले अभी भी आजाद क्यों!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2020 02:06 IST

हिंसा को हवा देने में कुछ भी उठा न रखने वाले प्राय: सारे शब्दवीर इस सरकार की संचालक सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हैं और अभी तक उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं महसूस की गई है.

Open in App

देश की राजधानी में विधानसभा चुनाव के दौरान वोटों के सौदागरों ने जिस तरह अपनी सांप्रदायिक घृणा के सारे रास्तों का मुंह जानबूझकर नागरिकों की ओर मोड़ रखा था, उसकी अंतिम परिणति यही होनी थी. ये पंक्तियां लिखने तक दंगे 27 जानें निगल और इससे दस गुना लोगों को अस्पतालों के हवाले कर चुके हैं. इसकी गिनती तो खैर अभी संभव ही नहीं कि इनके अलावा और कितने लोगों के तन-मन-धन को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं, लेकिन कफ्यरू-निषेधाज्ञा और देखते ही गोली मार देने के आदेश के बावजूद कई क्षेत्रों में डरे हुए मजबूर लोग अपने घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं.  

हिंसा को हवा देने में कुछ भी उठा न रखने वाले प्राय: सारे शब्दवीर इस सरकार की संचालक सत्तारूढ़ पार्टी के नेता हैं और अभी तक उनके खिलाफ किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं महसूस की गई है. अनुराग ठाकुर व प्रवेश वर्मा जैसे मंत्रियों व सांसदों की तो छोड़िए, जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक घृणा के विष से बुङो हुए शब्दबाण चलाए थे, वह कपिल मिश्र भी अभी तक निर्भय खुले घूम रहे हैं, जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में शाहीनबाग समेत कई क्षेत्रों में चल रहे धरने व प्रदर्शनों से सीधा टकराव मोल लेने के लिए सीएए के समर्थन में आंदोलन का ऐलान कर दिया! और तो और, भारतीय जनता पार्टी के 303 लोकसभा सदस्यों में एक गौतम गंभीर को छोड़कर किसी को भी नहीं लगता कि कपिल मिश्र ने उग्र शब्दबाण चलाकर कुछ गलत किया है. उनकी आवाज नक्कारखाने में तूती की आवाज होकर रह गई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देकर सख्त रवैया अपनाया है.

किसे नहीं मालूम कि एक नाराज भीड़ के खिलाफ दूसरी नाराज भीड़ खड़ी हो जाए तो कांटे से कांटा निकालने में विश्वास रखने वाली सत्ताओं का काम कितना आसान हो जाता है. सुरक्षा के बहाने वे इस या उस जिस भी भीड़ से जैसे भी चाहें निपट सकती हैं. अब पुलिस की भूमिका पर सवालों के बीच उसके सिर पर 27 लाशों की शर्म आ पड़ी है तो भी उसको महसूस करना उसे गवारा नहीं हो रहा.  

ऐसे छिद्रान्वेषणों से सत्ताधारी अपने राजनीतिक विपक्ष को भले ही चुप करा दे, जो इस हिंसा को उसकी ‘सोची-समझी साजिश’ बताकर केंद्र व दिल्ली दोनों ही सरकारों को विफल करार दे रहा है और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांग रहा है, देशवासियों की सच्ची सदाशयता नहीं पा सकती. देश की सदाशयता पाने के लिए उनमें फौरन यह विश्वास जगाना जरूरी है कि सरकार बिना भेदभाव के सारे देशवासियों की शुभचिंतक है और उसके नागरिकों में कोई भी उसका सगा या कोई सौतेला नहीं है.

टॅग्स :दिल्ली हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारतदिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

भारतदिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

भारतदिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले अंकित शर्मा के भाई को सरकारी नौकरी मिली, सीएम अरविंद केजरीवाल ने सौंपा नियुक्ति पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू