लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: अलगाववाद ने जन्नत को बना दिया जहन्नुम

By Prakash Biyani | Updated: March 6, 2019 10:22 IST

राजा हरि सिंह ने अपनी रियासत के लिए विशेष अधिकार मांगे तो संविधान में एक अस्थायी अनुच्छेद 370 जोड़ा गया था। इस अनुच्छेद को अस्थायी रखा गया था ताकि भविष्य में इसे हटा सकें। 1954 में संविधान में संशोधन किए बिना सीधे राष्ट्रपति के आदेश से 35ए का प्रावधान करवा लिया गया।

Open in App

भारतीय सेना दो मोर्चो पर लड़ रही है। पाकिस्तान की सरपरस्ती में रिमोट से भारत में आतंकी गतिविधियां संचालित करनेवाले आतंकियों से सीमा पर तो कश्मीर में छुपे आतंकियों से जम्मू कश्मीर में सेना जूझ रही है। सरकार ने जमात-ए-इस्लामी और अलगाववादी गठबंधन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस पर शिकंजा कस दिया है। सरकार और सेना की सख्ती का जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस विरोध कर रहे हैं। 

 राजा हरि सिंह ने अपनी रियासत के लिए विशेष अधिकार मांगे तो संविधान में एक अस्थायी अनुच्छेद 370 जोड़ा गया था। इस अनुच्छेद को अस्थायी रखा गया था ताकि भविष्य में इसे हटा सकें। 1954 में संविधान में संशोधन किए बिना सीधे राष्ट्रपति के आदेश से 35ए का प्रावधान करवा लिया गया। इसके तहत 14 मई 1954 में जो राज्य के नागरिक थे वे जम्मू कश्मीर के मूल बाशिंदे हो गए, शेष सबकी हैसियत शरणार्थी जैसी हो गई। अनुच्छेद 370 हटना था पर जम्मू कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर नई बंदिशें लागू हो गईं। मसलन, दूसरे राज्य के नागरिकों पर जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लग गया।  अनुच्छेद 370 और 35ए से जम्मू कश्मीर में अलगाववाद जन्मा। अलगाववादी नेता और जमात-ए- इस्लामी कभी कश्मीर के पाकिस्तान में विलय की मांग करते हैं तो कभी संपूर्ण स्वतंत्रता मांगते हैं। गृह मंत्रलय के अनुसार ये हिजबुल मुजाहिदीन की शैडो-विंग्स हैं जो पाकिस्तान की फंडिंग से आतंकियों को शरण देते हैं। उन्हें लॉजिस्टिक मुहैया करवाते हैं। कश्मीरी युवाओं को पत्थरबाजी जैसी घटनाओं के लिए पैसे देते हैं। विडंबना यह है कि अलगाववादियों ने अपने बच्चों को इन गतिविधियों से दूर रखा है। अलगाववादी नेताओं में सबसे बुजुर्ग सैयद अली शाह गिलानी का बड़ा बेटा और बहू डॉक्टर हैं। वे रावलपिंडी में रहते हैं। छोटा बेटा नई दिल्ली में रहता है, पोता भारत में एक प्राइवेट एयर लाइंस में है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला डॉक्टर हैं, उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला ब्रिटेन में जन्मे हैं। वे मुंबई विद्यापीठ और सिडेनहैम कॉलेज में पढ़े हैं। पीडीपी के संस्थापक स्व। मुफ्ती मोहम्मद सईद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट और लॉ ग्रेजुएट थे। उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती भी लॉ ग्रेजुएट हैं।      

 स्पष्ट है कि कश्मीर की युवा नस्ल को अलगाववादियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं ने बर्बाद कर दिया है। सरकार ने प्रोजेक्ट उड़ान लॉन्च किया, आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल आयोजित किए, खेल-कूद को बढ़ावा दिया, पर्यटन को प्रमोट किया। सुरक्षा बलों ने प्राकृतिक प्रकोपों के समय कश्मीरियों की जान बचाई, पर उन्हें आज भी पत्थरबाजों का सामना  करना पड़ता है। उम्मीद करें कि पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले के बाद सरकार ने जो पहल की है वह निर्णायक साबित होगी और दुनिया एक बार फिर कहेगी- धरती पर कहींस्वर्गहै, तो यहीं है, यहीं है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल