लाइव न्यूज़ :

ललित गर्ग का ब्लॉग: नृत्य है अपूर्व शांति का माध्यम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2022 14:53 IST

नृत्य की उत्पत्ति भारत में हुई है. यहां की नृत्य कला बेहद प्राचीन है, कहते हैं नृत्य की उत्पत्ति त्रेतायुग में देवताओं की विनती पर ब्रह्माजी ने की और उन्होंने नृत्य वेद तैयार किया.

Open in App

ललित गर्ग

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पूरे विश्व में 29 अप्रैल को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 29 अप्रैल 1982 को हुई. ‘बैले के शेक्सपियर’ की उपाधि से सम्मानित महान् रिफॉर्मर एवं लेखक जीन जॉर्ज नावेरे के जन्म दिवस की स्मृति में यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय थिएटर इंस्टीट्यूट की डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया. जीन जॉर्ज नावेरे ने 1760 में ‘लेर्टा ऑन द डांस’ नाम से एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें नृत्य कला की बारीकियों को प्रस्तुत किया गया.

नृत्य की उत्पत्ति भारत में ही हुई है. यहां की नृत्य कला अति प्राचीन है, कहा जाता है कि यहां नृत्य की उत्पत्ति त्रेतायुग में देवताओं की विनती पर ब्रह्माजी ने की और उन्होंने नृत्य वेद तैयार किया. तभी से नृत्य की उत्पत्ति संसार में मानी जाती है. इस नृत्य वेद में सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद व ऋग्वेद से कई चीजों को शामिल किया गया और जब नृत्य वेद की रचना पूरी हो गई, तब नृत्य करने का अभ्यास भरत मुनि के सौ पुत्रों ने किया. नृत्य खुशी, शांति, संस्कृति और सभ्यता को जाहिर करने की एक प्रदर्शन-कला है.  

नृत्य के प्रमुख प्रकारों में कथकली शामिल है, जो 17वीं शताब्दी में केरल राज्य से आया. इस नृत्य में आकर्षक वेशभूषा, इशारों व शारीरिक थिरकन से पूरी कहानी को दर्शाया जाता है.   

मोहिनीअट्टम नृत्य भी केरल राज्य का है. यह नृत्य कलाकार के भगवान के प्रति प्रेम व समर्पण को दर्शाता है. इसमें नृत्यांगना सुनहरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनकर नृत्य करती है. ओडिसी ओडिशा राज्य का प्रमुख नृत्य है. यह भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आराधना व प्रेम दर्शाता है. 

कथक लोक नृत्य की उत्पत्ति उत्तरप्रदेश में हुई है, जिसमें राधाकृष्ण की नटवरी शैली को प्रदर्शित किया जाता है. भरतनाट्यम नृत्य एक शास्त्रीय नृत्य है जो तमिलनाडु राज्य का है. जबकि कुचिपुड़ी नृत्य की उत्पत्ति आंध्रप्रदेश में हुई.  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेरलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

भारतझीलों को बीमार कर रहा माइक्रोप्लास्टिक

भारतएहसान नहीं, महिलाओं का ये हक है!

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल