लाइव न्यूज़ :

International Women's Day Special: नारी तुम केवल श्रद्धा हो!

By मोहित सिंह | Updated: March 8, 2018 08:30 IST

बुरा मत मानिए! इस महिला दिवस भी आपके लिए कुछ नहीं बदलेगा, आप ट्रेंड में होंगी और लोग आपको शुभकामनाएं दे रहे होंगे बस!

Open in App

8 मार्च फिर से आ गया है, हर कहीं महिला सशक्तिकरण की बातें होना शुरू हो चुकी हैं. जल्द ही टीवी और सोशल मीडिया बड़े - बड़े कैंपेन और शुभकामनाओं से भर जायेगा। मॉल्स, शॉपिंग काम्प्लेक्स और इ-कॉमर्स वेबसाइट्स आपको देना शुरू कर देगा ढेरों ऑफर्स। लेकिन क्या यही है एक महिला को समवन स्पेशल फ़ील करने का बेस्ट वे? क्या यही है इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट करने का सबसे बढ़िया तरीका। माफ़ कीजियेगा, मेरे पास आपको ऑफर करने को इस एक छोटी सी कविता के आलावा कुछ भी नहीं है. मेरी ये कविता दिल से दी गयी एक श्रद्धांजलि है हर एक महिला को जो बिना किसी अपेक्षा के हर किसी के जीवन में खुशियां घोलती हैं और गुमनाम सी रहते हुए भी हर परिवार की जीवन धमनियां होती हैं - 

नारी तुम केवल श्रद्धा हो!

माँ हो तुम, बहन हो, प्रेयसी हो, अर्धांगिनी हो,तुमने ही जन्मा और जीना सिखाया, फिर पुरुष को तुम्हे सताने का विचार भी क्यों आया !तुम्हारे समर्पण को मैंने कमजोरी माना, तुम्हारे त्याग को न कभी देखा ना पहचाना!कभी बातों से, कभी आँखों से, कभी हरकतों से, कभी इरादों से....हर पल तुम्हारा बलात्कार हुआ!मानवता रोयी, आँखे थर्राई, तन मन में तुम्हारे चित्कार हुआ!जब भी तुमपर कोई ज़ुल्म हुए, और उसका ना कोई इन्साफ किया,तुमने अपनी महानता दिखलायी, पूरे दिल से हमको माफ़ किया!एक बेटा, एक भाई, एक पिता या एक जीवनसाथी समझकर, क्षमा देके तुमने हमें फिर भी अपनायाआज न जाने क्यों, दिल से तुम्हे आभार प्रकट करने का मन में विचार आया!नारी तुम केवल श्रद्धा हो, तुम ममत्वय हो....भोग विलास की वस्तु नहीं, तुम जीवन हो, हमारी रक्त संचार हो।नारी तुम केवल श्रद्धा हो.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के स्पेशल कवरेज के लिए यहाँ क्लिक करें  

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे