लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए कितनी सफल साबित रही भारत जोड़ो यात्रा?

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: February 2, 2023 14:26 IST

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में ‘जोड़ने’ की अपनी परिकल्पना को स्पष्ट करने की लगातार कोशिश करते दिखे हैं. यह भी कहना ठीक होगा कि बहुत हद तक राहुल अपने इस प्रयास में सफल भी हुए हैं.

Open in App

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की एक यात्रा पूरी हो चुकी है. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की लगभग पांच माह की इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया गया था. अपने इस उद्देश्य में यात्रा कितनी सफल हुई है, यह आकलन तो आने वाला समय ही करेगा, पर इसमें कोई संदेह नहीं कि स्वयं राहुल गांधी की छवि में इस यात्रा से निखार के कई आयाम जुड़ गए हैं. 

पिछले आठ-दस साल में राहुल गांधी को एक अनिच्छुक और अपरिपक्व राजनेता के रूप में देखने-दिखाने की कोशिशों को कई-कई रूपों में देखा गया है. लेकिन इस यात्रा ने निश्चित रूप से उन्हें एक सक्षम और अपने उद्देश्य के प्रति उत्साह-भाव वाले व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत किया है. 

इस यात्रा का क्या राजनीतिक लाभ हो सकता है, यह अभी सिर्फ अनुमान का विषय ही है, पर अपने आप में यह कोई छोटी सफलता नहीं है कि देश को जोड़ने की अपनी कल्पना को राहुल गांधी जन-मानस तक पहुंचाने में काफी हद तक सफल रहे हैं.

यह सही है कि इस यात्रा की शुरूआत से ही कांग्रेस पार्टी यह कहती रही है कि यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं आयोजित की गई. यात्रा का घोषित उद्देश्य भारत जोड़ना रहा है. हालांकि जोड़ने वाली इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोधी अक्सर उपहास के स्वर में यह कहते रहे हैं कि भारत टूटा ही कहां है जिसे जोड़ने की बात कही जा रही है. 

बहरहाल, राहुल अपनी इस यात्रा में ‘जोड़ने’ की अपनी परिकल्पना को स्पष्ट करने की लगातार कोशिश करते दिखे हैं. और बहुत हद तक सफल भी हुए हैं अपने इस प्रयास में. यह सही है कि देश को जोड़ने का सीधा-सा मतलब देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना ही होता है. इस दृष्टि से देखें तो हमारी सेनाएं पूर्णतया सक्षम हैं. लेकिन समझने की बात यह है कि देश भीतर से भी दरक सकता है. 

स्वाधीन भारत का 75 साल का इतिहास हमारी उपलब्धियों का लेखा-जोखा तो है ही, इसमें ढेरों ऐसे संकेत भी छिपे हैं जो यह बता रहे हैं कि भीतर ही भीतर हम कहां-कहां दरक रहे हैं.

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की अपनी यात्रा को राहुल ने भले ही राजनीतिक दृष्टि से गैरराजनीतिक यात्रा कहा हो, पर हकीकत यह है कि आज देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है जो सिर्फ सत्ता के लिए न हो. महात्मा गांधी ने सेवा के लिए सत्ता की शिक्षा दी थी. आज उस शिक्षा के महत्व को समझने की आवश्यकता है. सत्ता की राजनीति देश को बांट रही है. इस बंटवारे को जोड़ना है - तभी भारत जुड़ेगा.

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो