लाइव न्यूज़ :

वादों के संग चुनावी जंग में टूट रहा सब्र का बांध, गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: November 3, 2020 14:36 IST

स्वतंत्नता संग्राम से लेकर अब तक उसने कई जन्म लिए हैं, या कहें उसके कई संस्करण हो चुके हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राजनीति के लिए नैतिकता को एक जरूरी शर्त बनाकर पेश किया था और राजनेता को जनसेवक की तरह रहने की सलाह दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देसेवाधर्म चुनना और उस पर चलना सबके लिए संभव नहीं था क्योंकि इस रास्ते पर ‘भोग’ की जगह ‘त्याग’ पर जोर दिया गया था.राजनीति में आने के बाद जिस तरह ज्यादातर नेताओं की धन समृद्धि का ग्राफ ऊपर उठता है, वह स्वयं बहुत कुछ बयान कर देता है. इतिहास गवाह है कि नैतिक दृष्टि से राजनीति असुरक्षित होती गई है और इसका असर जीवन के और क्षेत्नों में भी फैलता गया है.

जनता जनार्दन ही लोकतंत्र में सर्वोच्च सत्ता होती है. शासन की जनतांत्रिक विधा में यह एक  सर्वस्वीकृत सिद्धांत है. इसके अंतर्गत राजनीति जनता से जन्मती है और जनता के लिए ही होती है.

इस पृष्ठभूमि में यदि भारतीय जनता के बीच राजनीति के जीवन को देखा जाए तो लगता है कि स्वतंत्नता संग्राम से लेकर अब तक उसने कई जन्म लिए हैं, या कहें उसके कई संस्करण हो चुके हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने राजनीति के लिए नैतिकता को एक जरूरी शर्त बनाकर पेश किया था और राजनेता को जनसेवक की तरह रहने की सलाह दी थी.

अपने लिए  सेवाधर्म चुनना और उस पर चलना सबके लिए संभव नहीं था क्योंकि इस रास्ते पर ‘भोग’ की जगह ‘त्याग’ पर जोर दिया गया था. वैसे तो ऊपर-ऊपर से आज भी नेतागण सेवा की ही कसमें खाते हैं पर राजनीति में आने के बाद जिस तरह ज्यादातर नेताओं की धन समृद्धि का ग्राफ ऊपर उठता है, वह स्वयं बहुत कुछ बयान कर देता है.  इतिहास गवाह है कि नैतिक दृष्टि से राजनीति असुरक्षित होती गई है और इसका असर जीवन के और क्षेत्नों में भी फैलता गया है.  

भारतीय राजनीति की प्रवृत्ति जनसेवा और जनप्रतिनिधित्व की जगह सत्ता को अगवा करने जैसी होने लगी है. प्रत्याशीगण की जोर-आजमाइश और दबंगई घात लगाकर कब्जा करने जैसी होती जा रही है. वे कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं; यहां तक कि प्रतिद्वंद्वी की हत्या भी. राजनीति के व्यापार का जनता से लेन-देन वोट तक सिमटता जा रहा है.

संयोग कुछ ऐसा बनने लगा है कि देश में जब देखो तब चुनाव के दृश्य अब आम हो रहे हैं.  हर दल बढ़-चढ़कर दावे और वादे करता है. इस मौके पर राजनैतिक दलों के संकल्प-पत्न बनाए जाते हैं जिनमें वोटों के एवज में जनता को मुहैया की जाने वाली सुविधा सूची दी  होती है.

इस चुनावी दस्तावेज में  हर लोक-लुभावनी घोषणा लिखी रहती है जिसकी कल्पना करते हुए आम आदमी के दिल को सुकून मिलता है. उनका मौखिक विवरण प्रस्तुत करते हुए नेताजी जनता से संवाद बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन जनता बहुत समय तक प्रतीक्षारत दर्शक की भूमिका में नहीं रह सकती. अब उसके सब्र का बांध टूट रहा है और उसे भ्रम में उलझाए रखना संभव नहीं है.

टॅग्स :चुनाव आयोगमहात्मा गाँधीबिहार विधान सभा चुनाव 2020मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशगुजरातकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो