लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण का कहरः कौन व्यक्ति दिल्ली-NCR में जमीन या फ्लैट खरीदकर अपनी उम्र कम करना चाहेगा?

By सुशांत झा | Updated: November 3, 2019 16:15 IST

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण का स्वाद मिला है-तो कुछ न कुछ उपाय हो ही जाएगा, यहां प्रभु वर्ग भी रहता है. देश के अन्य हिस्सों को ये नसीब नहीं है. सोनभद्र-सिंगरौली में प्रदूषण से बहुत बीमारियां होती हैं-लेकिन कभी वह ट्विटर पर ट्रेंड नहीं करता.

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री ने ठीक कहा है कि पंजाब अपने हिस्से की पराली का जिम्मा उठाने को तैयार है लेकिन केंद्र और दिल्ली सरकार को भी प्रदूषण पर कदम उठाना चाहिए. खेती में मशीनों के बढ़ते उपयोग से तो ये होना ही था और इसके लिए किसान को जिम्मेवार ठहराना ठीक नहीं.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ठीक कहा है कि पंजाब अपने हिस्से की पराली का जिम्मा उठाने को तैयार है लेकिन केंद्र और दिल्ली सरकार को भी प्रदूषण पर कदम उठाना चाहिए. खेती में मशीनों के बढ़ते उपयोग से तो ये होना ही था और इसके लिए किसान को जिम्मेवार ठहराना ठीक नहीं. अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों को प्रति क्विंटल कुछ रकम मिले ताकि वे पराली के समुचित निष्पादन का इंतज़ाम कर सके. लेकिन समस्या सिर्फ पंजाब हरियाणा तक नहीं है. पराली तो पाकिस्तान तक में जल रहा है और कल को बिहार-बंगाल में भी जलेगा जैसा विकास का पैटर्न है. 

हमारे यहां(बिहार में) पराली के निचले हिस्से को मैथिली में ‘नाड़’ बोलते हैं और धान के डंठल वाले हिस्से को ‘पुआर’(पुआल). यानी दोनों को संयुक्त रूप से मिला दिया जाए पराली कहा जा सकता है. किसान धान को जड़ से काटता है और नाड़ व पुआर का उपयोग चारे, कच्चे मकानों के छप्पड़ों और जलावन के रूप में होता है. लेकिन वहां भी चारे के रूप में गेंहू के भूसे का उपयोग होने लगा है और छप्पड़ व जलावन की ज़रूरत है नहीं. मकान पक्के बनते जा रहे हैं और हर घर में गैस सिलिंडर पहुंच गया है. ऐसे में कल को वहां के किसान भी वहीं करेंगे जो आज पंजाब-हरियाणा के किसान कर रहे हैं. 

दिल्ली के लोगों को प्रदूषण का स्वाद मिला है-तो कुछ न कुछ उपाय हो ही जाएगा, यहां प्रभु वर्ग भी रहता है. देश के अन्य हिस्सों को ये नसीब नहीं है. सोनभद्र-सिंगरौली में प्रदूषण से बहुत बीमारियां होती हैं-लेकिन कभी वह ट्विटर पर ट्रेंड नहीं करता.

एक कारण केंद्रीकृत विकास भी है. दो-ढाई करोड़ लोग जब सौ किलोमीटर के दायरे में रहेंगे तो यहीं हाल होगा. बापू जब विकेंद्रित विकास की बात कर रहे थे तो बहुतों को सिर्फ चरखा समझ आया था. उनके नज़दीकी चेले भी ये बात नहीं समझ पा रहे थे. आज दिल्ली के इस हाल का एक कारण उसके पहले से भी प्रदूषित होना है. पराली ने बुखार को एक डिग्री बढ़ा दिया है और जो बुरे तरीके से महसूस होने लगा है. ये मशीन केंद्रित विकास की सीमाएं भी हैं जो सीधे पर्यावरण पर प्रहार करती है. हमें एक संतुलन चाहिए, नहीं तो सारा विकास धरा का धरा रह जाएगा.

दूसरी बात सरकारों को चाहिए कि पराली का ठोस इंतज़ाम करें. जाहिर है, गांव वाले किसान अब प्रदूषण फैलाने में शहरी बाबुओं से होड़ ले रहे हैं. सारा प्रदूषण गाजियाबाद-फरीदाबाद ही क्यों फैलाए! 

मूल बात यह है कि न तो आप फैक्ट्री बंद कर सकते हैं न पराली जलाना. लेकिन फैक्ट्रियों को प्रदूषण फैलाने के नियम कानूनों का पालन तो सख्ती से करवाना ही होगा. नदियों के प्रदूषण पर ध्यान देना होगा और तालाबों के गायब होने से रोकना होगा. सारी चीजें आपस में जुड़ी हुई हैं. 

किसी से सुना कि सरकार शायद इजरायल से मशीन मंगा रही है जिस में पराली को काटने का सहज, सस्ता और टिकाऊ तरीका है. पता नहीं वो कैसा है लेकिन जब तक हम पराली का कोई समाधान नहीं ढ़ूंढ लेते, शहरी प्रदूषण, नदियों में जाने वाले शहरी व फैक्ट्रियों के अपशिष्ट के निपटारे के भ्रष्टाचार को नहीं काबू करते, सारी बहस बेमानी है.

लेकिन इस बीच शायद दिल्ली की प्रॉपर्टी का रेट कुछ कम हो जाए! पॉलिटिकल लाइजनिंग को छोड़ दिया जाए तो इन हालात में दिल्ली-एनसीआर में कौन निवेश करना चाहेगा? और कौन संतुलित व्यक्ति यहां जमीन या फ्लैट खरीदकर अपनी उम्र कम करना चाहेगा? 

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो