लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन लंबा चला तो पहला सियासी झटका हरियाणा सरकार को लग सकता है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 3, 2020 14:36 IST

हरियाणा की सत्ता के समीकरण पर नजर डालें तो 90 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें बीजेपी की हैं, 10 वर्तमान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी की हैं, जबकि 31 कांग्रेस की हैं.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं है.एक-एक सीट इनेलो और हलोभपा की हैं, तो 8 विधायक निर्दलीय हैं.

किसान आंदोलन दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है. पहले आंदोलन में पंजाब के किसान ही ज्यादा नजर आ रहे थे, लेकिन अब हरियाणा के किसान और खाप पंचायतें भी आंदोलन के समर्थन में सक्रिय हो रही हैं. यदि केन्द्र सरकार ने कोई सर्वमान्य समाधान जल्दी ही नहीं तलाशा तो आनेवाले समय में बीजेपी की हरियाणा सरकार को तगड़ा सियासी झटका भी लग सकता है.

हरियाणा की सत्ता के समीकरण पर नजर डालें तो 90 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें बीजेपी की हैं, 10 वर्तमान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी की हैं, जबकि 31 कांग्रेस की हैं. एक-एक सीट इनेलो और हलोभपा की हैं, तो 8 विधायक निर्दलीय हैं. जाहिर है, हरियाणा में बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत में नहीं है.

इसलिए यदि किसानों ने विधायकों पर ज्यादा दबाव बनाया, तो निर्दलीय विधायक तो सरकार से दूर हो ही सकते हैं, जेजेपी के लिए भी सवालिया निशान लग जाएगा, मतलब- ऐसी स्थिति में हरियाणा सरकार अल्पमत में भी आ सकती है.

ऐसा नहीं है कि केवल बीजेपी विरोधी ही केन्द्र सरकार के इन क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं, बल्कि बीजेपी से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जुड़े कुछ संगठन और सहयोगी दल भी इन क़ानूनों के खिलाफ हैं. याद रहे, अकाली दल तो पहले ही इस मुद्दे पर बीजेपी से अलग हो गया था.

खबरों पर भरोसा करें तो हरियाणा सरकार में सहयोगी बने विधायकों पर समर्थन वापसी के लिए दबाव बढ़ने लगा है, लिहाजा इन्हें जनता के, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है. बड़ा सवाल यही है कि क्या केन्द्र सरकार हरियाणा की सत्ता के सियासी संकट बढ़ने की कीमत पर भी अपने किसान आंदोलन विरोधी सियासर तेवर बरकरार रख पाएगी?

टॅग्स :हरियाणाकिसान विरोध प्रदर्शनमनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल