लाइव न्यूज़ :

लोकमित्र का ब्लॉगः मानवीय गरिमा पर मंडराता खतरा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 11, 2018 15:11 IST

महिलाओं के विरुद्ध तमाम दावों के बावजूद लगातार बढ़ती बलात्कार की घटनाएं, दलितों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार, अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरेआम होता भेदभाव और धर्म तथा जाति के उन्माद में शुरू हुआ ‘मॉब लिंचिंग’ का दौर मानवाधिकारों का मजाक है.

Open in App

लोकमित्र 

द्वितीय विश्वयुद्ध की महाविभीषिका से गुजरने के बाद दुनिया ने बहुत शिद्दत से इस बात को समझा था कि जब तक दुनिया के हर इंसान की बुनियादी गरिमा सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इंसानों और जानवरों में कोई फर्क नहीं होगा. इसीलिए 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा के एक बृहद सम्मेलन में, जिसमें दुनियाभर के महत्वपूर्ण देशों और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे, बुनियादी मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा को स्वीकृति प्रदान की गई. इस घोषणा के तहत ऐलान किया गया कि धरती में पैदा हुए हर इंसान की जिंदगी को महत्वपूर्ण माना जाएगा.  यह भी कहा गया कि कुछ भी हो जाए, किसी भी स्थिति में किसी भी इंसान से मानवीय गरिमा के ये अधिकार नहीं छीने जाएंगे जिन्हें हम मानवाधिकार कहते हैं.  

पूरी दुनिया ने इन सार्वभौम मानवाधिकारों  को अपने-अपने ढंग से स्वीकृति दी और उन्हें अपने-अपने देशों के संविधानों में भी शामिल किया. हमने हालांकि काफी साल बाद 1993 में मानवाधिकार आयोग की स्थापना करके इन अधिकारों को कानूनी जामा पहनाया, लेकिन भारतीय संविधान में जो मूल अधिकार मौजूद हैं, उन अधिकारों की पृष्ठभूमि में भी इन्हीं सार्वभौम मानवाधिकारों की गरिमा मौजूद है. लेकिन संविधान में मौजूद मूल अधिकारों और 1993 में मानवाधिकारों को कानूनी गारंटी देने के बावजूद आज देश में इंसानी गरिमा छिन्न-भिन्न हो रही है. 

महिलाओं के विरुद्ध तमाम दावों के बावजूद लगातार बढ़ती बलात्कार की घटनाएं, दलितों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार, अल्पसंख्यकों के खिलाफ सरेआम होता भेदभाव और धर्म तथा जाति के उन्माद में शुरू हुआ ‘मॉब लिंचिंग’ का दौर मानवाधिकारों का मजाक है. यह पहला ऐसा दौर है जब पूरी दुनिया में अलग-अलग कारणों से 80 करोड़ से भी ज्यादा लोग विस्थापितों का जीवन जी रहे हैं. हर साल जातीय और नस्ली दंगों, आतंकवाद और सरहदों की लड़ाई में 5 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. 

करोड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध नहीं है. पूरी दुनिया में हर साल 20 लाख से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं. मुठभेड़ों में तमाम मासूम मारे जा रहे हैं. यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि किताबों में भले मानवाधिकारों की बड़ी-बड़ी दुहाइयां दी गई हों. लेकिन वास्तविकता यही है कि दुनिया के हर कोने में आज मानवाधिकारों का खौफनाक हनन हो रहा है.

वक्त आ गया है कि हम मानवाधिकारों को सिर्फ रस्म अदायगी के लिए न याद करें बल्कि ईमानदारी से उन पर अमल करें वर्ना बिना तीसरा महायुद्ध हुए भी दुनिया का खात्मा हो सकता है. 

टॅग्स :महिलारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा