लाइव न्यूज़ :

कृत्रिम ऑक्सीजन बनाम प्राकृतिक प्राणवायु, प्रमोद भार्गव का ब्लॉग

By प्रमोद भार्गव | Updated: June 28, 2021 15:53 IST

25 अप्रैल से 10 मई के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना अधिक बढ़ा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अस्पतालों को जरूरत तीन सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की थी.मांग के कारण 12 राज्यों को ऑक्सीजन के संकट से जूझना पड़ा.देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ऑक्सीजन की कमी के चलते कहर ढा दिया था.

कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की खपत पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित ऑडिट टीम की ऑक्सीजन रिपोर्ट ने राजनीति गर्मा दी है.

 

रिपोर्ट में कथित तौर पर कहा गया है कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना अधिक बढ़ा दिया था. दिल्ली के अस्पतालों को जरूरत तीन सौ मीट्रिक टन ऑक्सीजन की थी, किंतु मांग 1200 मीट्रिक टन की की गई. इस मांग के कारण 12 राज्यों को ऑक्सीजन के संकट से जूझना पड़ा.

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने ऑक्सीजन की कमी के चलते कहर ढा दिया था. देश का ऐसा कोई चिकित्सा संस्थान नहीं था, जिसे इस कमी से न जूझना पड़ा हो.  विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अधिकतम ऑक्सीजन देने वाले पेड़ धरती पर लगाए गए होते तो इस कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत ही नहीं पड़ती.

समय के साथ आधुनिक होती दुनिया ने पेड़ों की बेरहमी से कटाई की और हम जीवन देने वाली प्राणवायु का भयावह संकट ङोल रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अगर दुनिया में पेड़ न हों तो ऑक्सीजन बनाने के कितने भी संयंत्न लगा लीजिए, पूर्ति नहीं होगी. फिलहाल कृत्रिम ऑक्सीजन तैयार करने के जितने भी उपाय जताए जा रहे हैं, वे आग लगने पर कुआं खोदने जैसे हैं.

हालांकि देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. रोजाना आठ हजार टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जिसका उत्पादन हो रहा है. लेकिन यह जो आपदा आई थी, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. नतीजतन ऑक्सीजन की आवाजाही के लिए जितने टैंकरों की जरूरत थी, उसके दस फीसदी भी उपलब्ध नहीं थे. ज्यादातर ऑक्सीजन संयंत्न भी हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हैं, जबकि संकट महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सबसे ज्यादा था. इसलिए ऑक्सीजन ढुलाई की चुनौती से निपटना मुश्किल हुआ.

वन-सरंक्षण को लेकर चलाए गए तमाम उपायों के बावजूद भारत में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है. पिछले 25 वर्षो में भारत में वन तेज रफ्तार से कम हुए हैं.  वैश्विक वन संशोधन आकलन-2015 रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से 2015 तक दुनिया में जंगल का दायरा तीन फीसदी तक सिमट गया है. वृक्षों का संरक्षण इसलिए जरूरी है, क्योंकि वृक्ष जीव-जगत के लिए जीवनदायी तत्वों का सृजन करते हैं.

वायु-प्रदूषण, जल-प्रदूषण, भू-क्षरण न हो, यह पेड़ों की अधिकता से ही संभव है. वर्षा चक्र की नियमित निरंतरता पेड़ों पर ही निर्भर है. पेड़ मनुष्य जीवन के लिए कितने उपयोगी हैं, इसका वैज्ञानिक आकलन भारतीय अनुसंधान परिषद् ने किया है. इस आकलन के अनुसार, उष्ण कटिबंधीय क्षेत्नों में पर्यावरण के लिहाज से एक हेक्टेयर क्षेत्न के वन से 1.41 लाख रुपए का लाभ होता है.

इसके साथ ही 50 साल में एक वृक्ष 15.70 लाख की लागत का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ देता है. पेड़ लगभग 3 लाख रु पए मूल्य की भूमि की नमी बनाए रखता है, 2.5 लाख रुपए मूल्य की ऑक्सीजन, 2 लाख रुपए मूल्य के बराबर प्रोटीनों का संरक्षण करता है. पेड़ों के महत्व का तुलनात्मक आकलन अब शीतलता पहुंचाने वाले विद्युत उपकरणों के साथ भी किया जा रहा है.

एक स्वस्थ वृक्ष जो ठंडक देता है, वह 10 कमरों में लगे वातानुकूलितों के लगातार 20 घंटे चलने के बराबर होती है. घरों के आसपास पेड़ लगे हों तो वातानुकूलन की जरूरत 30 प्रतिशत घट जाती है. इससे 20 से 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत होती है. एक एकड़ क्षेत्न में लगे वन छह टन कॉर्बन डाईऑक्साइड सोखते हैं, इसके उलट चार टन ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं, जो 18 व्यक्तियों की वार्षिक जरूरत के बराबर होती है. हमारी ज्ञान परंपराओं में आज भी ज्ञान की यही महिमा अक्षुण्ण है, लेकिन यंत्नों के बढ़ते उपयोग से जुड़ जाने के कारण हम प्रकृति से निरंतर दूरी बनाते जा रहे हैं.

तय है कि वैश्विक रिपोर्ट में पेड़ों के नष्ट होते जाने की जो भयावहता सामने आई है, यदि वह जारी रहती है तो पेड़ तो नष्ट होंगे ही, मनुष्य भी नष्ट होने से नहीं बचेगा. गोया, ऐसे जैविक हमलों (बायोलॉजिकल वार) से मानव आबादियों को बचाए रखना है तो ऑक्सीजन निर्माण के कृत्रिम उपायों से बेहतर होगा कि स्थाई रूप से प्राणवायु देने वाले पेड़ घर-घर और गली-गली लगाए जाएं.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवालभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को