लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बाल विवाह रोकने के लिए अदालत का ठोस कदम सराहनीय

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 4, 2024 10:34 IST

छह राज्यों में लड़कियों के बाल विवाह बढ़े जिनमें मणिपुर, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, वहीं आठ राज्यों में लड़कों की शादियां नाबालिग रहते हो रही हैं जिनमें छत्तीसगढ़, गोवा, मणिपुर और पंजाब शामिल हैं।

Open in App

आगामी दस मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह होने की आशंका के मद्देनजर राजस्थान हाईकोर्ट ने इसके लिए सरपंच और पंच को जिम्मेदार ठहराने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए एक सराहनीय कदम है। उच्च न्यायालय ने राजस्थान सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य में कोई बाल विवाह नहीं हो। इसके साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि बाल विवाह होने पर सरपंच और पंच को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि बाल विवाह की कई घटनाएं मुख्य रूप से अक्षय तृतीया पर होती हैं। वैसे तो सरपंच और पंच को जिम्मेदार ठहराने का यह आदेश केवल राजस्थान के लिए है लेकिन पूरे देश के लिए इस तरह का नियम बनाए जाने की जरूरत है। हालांकि अधिकारियों के प्रयासों और जनजागरूकता के कारण बाल विवाह में पहले के मुकाबले अब काफी कमी आई है लेकिन अभी भी इस कुरीति का पूरी तरह से खात्मा नहीं हुआ है। चिंताजनक यह भी है कि पिछले दिनों बाल विवाह को लेकर एक वैश्विक हेल्थ जर्नल- लैंसेट के अध्ययन में कहा गया कि पिछले कुछ साल में बाल विवाह को रोकने के लिए होने वाले प्रयास रुक गए हैं। 

वर्ष 2016 से 2021 के बीच पांच वर्षों की अवधि में बाल विवाह को लेकर हुए अध्ययन में कहा गया  कि कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बाल विवाह बेहद आम बात हो गई है। छह राज्यों में लड़कियों के बाल विवाह बढ़े जिनमें  मणिपुर, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, वहीं आठ राज्यों में लड़कों की शादियां नाबालिग रहते हो रही हैं जिनमें छत्तीसगढ़, गोवा, मणिपुर और पंजाब शामिल हैं। 

वर्ष 1993 से 2021 के दौरान भारत का राष्ट्रीय फैमिली हेल्थ सर्वे हुआ था और बाल विवाह पर लैंसेट के अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने इसी सर्वे का डाटा इस्तेमाल किया. शोध टीम में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च अधिकारी और भारत सरकार से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे। वर्ष 2021 में नेशनल क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों में भी बताया गया था कि साल 2020 में बाल विवाह के मामलों में उसके पिछले साल की तुलना में करीब 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

करीब तीन साल पहले बाल अधिकार संस्था ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दक्षिण एशिया में हर साल 2000 लड़कियों (हर दिन 6) की मौत बाल विवाह के कारण हो रही है।  जाहिर है कि इस कुप्रथा पर रोक लगाना बेहद जरूरी है. हालांकि अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए विभिन्न राज्यों में हर साल कदम उठाए जाते हैं, फिर भी अगर इस पर रोक नहीं लग पा रही है तो राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों की तरह देश भर में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

टॅग्स :कोर्टराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो