लाइव न्यूज़ :

बाढ़ के कहर से जूझता देश, काश पर्यावरण के साथ ना किया होता ऐसा...

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 21, 2018 04:38 IST

भारत में बाढ़ की रोकथाम के बारे में सबसे अधिक कार्य वैज्ञानिक डा। मेघनाद साहा ने किया है। उन्होंने भारत की नदियों की समस्या की व्याख्या की और बताया कि जर्मनी, अमेरिका और रूस में कैसे नदियों को नियंत्रित किया जाता है।

Open in App

निरंकार सिंह

केरल में भारी वर्षा और बाढ़ से जो तबाही हुई है उससे यह साबित हो गया है कि जलवायु का पैटर्न बदल रहा है। खनन और वृक्षों को काटकर पर्यावरण को जो क्षति पहुंचाई गई है उसका केरल को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 

दुनिया के कई देशों के साथ भारत भी बाढ़ और जलवायु परिवर्तन से परेशान है। इसके कारण हर साल लगभग 10 अरब डॉलर की चपत लग रही है। केरल के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड सहित देश के कुछ हिस्से जहां भारी वर्षा, बाढ़ से त्रस्त हैं, वहीं कुछ राज्य पर्याप्त वर्षा नहीं होने से परेशान हैं। मुंबई और बेंगलुरू में तो भारी वर्षा से जनजीवन ठप हो जाता है। 

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 64 साल यानी 1953 से 2017 के बीच भारत में बाढ़ से कुल 1,07487 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3,65,860 करोड़ रु। का नुकसान हुआ है। इस साल बाढ़ से अब तक 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ आज भी हमारे देश के लिए एक बड़ी समस्या है। बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश और पूर्वाेत्तर के राज्यों में भी बाढ़ की समस्या हर साल पैदा होती है। पर अब तक बाढ़ रोकने और नियंत्रित करने के लिए हम किसी कारगर योजना को अंजाम नहीं दे सके हैं। इसलिए जब वर्षा कम होती है तो सूखा पड़ जाता है और जब अधिक हुई तो बाढ़ आ जाती है। 

भारत में बाढ़ की रोकथाम के बारे में सबसे अधिक कार्य वैज्ञानिक डा। मेघनाद साहा ने किया है। उन्होंने भारत की नदियों की समस्या की व्याख्या की और बताया कि जर्मनी, अमेरिका और रूस में कैसे नदियों को नियंत्रित किया जाता है। बाढ़ नियंत्रण की योजनाएं तभी सफल हो सकती है जब बाढ़-पीड़ित क्षेत्रों की नदियों के जलविज्ञान व स्थलाकृति संबंधी विज्ञान का गहन अध्ययन किया जाए। नदी के विशेष स्थानों पर बाढ़ आने का सही अनुमान लगाया जाए। 

टॅग्स :बाढ़केरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारतउथली नदियों में कैसे समाएं सावन-भादों!, कई दशकों के रिकॉर्ड टूटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप