लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कम उम्र की शादियों के हैं अनेक नुकसान, भारत में हर साल लगभग 15 लाख अवयस्क लड़कियों की होती है शादी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 6, 2023 14:29 IST

बाल विवाह विरोधी कानून के उल्लंघन के लिए असम में इस बार 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन शादियों को अवैध भी घोषित कर दिया गया है.

Open in App

भारत में कन्याओं की शादी 18 साल से कम उम्र में करना जुर्म है, गैरकानूनी है लेकिन इस कानून की कितने लोग परवाह करते हैं? भारत में हर साल लगभग 15 लाख अवयस्क लड़कियों की शादी करवा दी जाती है. यह आंकड़ा तो अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘यूनिसेफ’ का है लेकिन यह विदेशी संस्था सभी ऐसी अवैध शादियों का ठीक से पता लगा पाती होगी, इसमें मुझे संदेह है.

2006 के बाल विवाह विरोधी कानून के मुताबिक अकेले असम प्रांत में इस बार 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन शादियों को अवैध भी घोषित कर दिया गया है. अकेले असम में पिछले 10 दिन में ऐसी कम उम्र की 4000 शादियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है. जरा सोचिए कि यदि पुलिस थोड़ी और सक्रिय हो जाए तो क्या लाखों लोग पकड़े नहीं जाएंगे?

इस तरह के मामलों में वर-वधू को तो पकड़ा जाएगा ही, उनके अभिभावकों और शादी करवानेवालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. कम उम्र की ये शादियां कई दृष्टियों से बड़ी खतरनाक सिद्ध होती हैं. कम उम्र की किशोरियां जब मां बनती हैं तो प्रायः वे गर्भपात की शिकार हो जाती हैं और अपने शरीर में तरह-तरह के रोग पाल लेती हैं.

कम उम्र में बच्चे हो जाने से उनकी संख्या बढ़ती है और उनका समुचित लालन-पालन और शिक्षण नहीं हो पाता. इसके कारण देश में अशिक्षा और गरीबी बढ़ती है. यदि शादी की उम्र बढ़ा दी जाए तो हमारे युवक-युवतियां भारत को दुनिया का सबसे संपन्न राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं. क्या ही अच्छा हो कि भारत में वर की न्यूनतम आयु 25 और वधू की 22 वर्ष कर दी जाए?

इस प्रस्ताव का विरोध कई लोग कर सकते हैं. ऐसे में मेरा निवेदन यह है कि ऐसा कानूनी प्रावधान चाहे न किया जाए लेकिन लोगों के दिलों में प्रेम से यह बात बिठाई जा सके तो देश का बड़ा कल्याण हो सकता है.

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

भारत'भई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है?' बंगाल के ज़ोरदार चुनावी अभियान के बीच PM मोदी 10 रुपये की झालमुड़ी खाने दुकान पहुंचे, देखें VIDEO

भारततमिलनाडु में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके से 16 से ज़्यादा लोगों की मौत; एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए