लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भाजपा का रामबाण है मिशेल

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 7, 2018 09:26 IST

मिशेल का प्रत्यर्पण ही डगमगाती नाव का सहारा बन सकता है। अगुस्ता-वेस्टलैंड का मामला राफेल-सौदे को भी मंच के नीचे ढकेल देगा

Open in App

अगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टरों के सौदे में बिचौलिए का काम करनेवाले क्रिश्चियन मिशेल को आखिरकार हमारी सरकार ने धर दबोचा है। 3000 करोड़ रु। के इस सौदे में लगभग 300 करोड़ रु। की रिश्वत बांटनेवाले इस दलाल को दुबई से पकड़कर दिल्ली ले आया गया है। जांच ब्यूरो के अधिकारी इससे अब सारी सच्चाई उगलवाएंगे। फौज के लिए खरीदे गए हेलिकॉप्टरों के सौदे में किस नेता और किस अफसर को कितने रु। दिए गए हैं, ये तथ्य अब इस ब्रिटिश नागरिक मिशेल से उगलवाए जाएंगे। इसके पहले उक्त कंपनी के जो अफसर पकड़े गए थे, उनकी डायरियों से कुछ नाम उजागर हुए हैं। हमारी फौज के एक बड़े अफसर पर भी रिश्वतखोरी के आरोप हैं। 

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी के हाथ में यह जबर्दस्त हथियार आ गया है। हो सकता है कि मिशेल जो भी सच उगले, वह कांग्रेस के गले की फांस बनाने की कोशिश हो। चुनाव के अगले छह-सात माह में भाजपा के लिए वह रामबाण सिद्ध हो सकता है। हमारे प्रधानमंत्नी इतने तीर चलाएंगे कि कांग्रेस का महागठबंधन परेशान हो सकता है। भाजपा यह दावा भी कर सकती है कि जब उसने मिशेल-जैसे ब्रिटिश नागरिक को अपने पंजे में फंसा लिया तो विजय माल्या, नीरव मोदी और चोकसी वगैरह तो अपने ही खेत की मूली हैं। 

उसका भ्रष्टाचार-विरोधी चेहरा देश के मतदाताओं को उसके प्रति उत्साह से भर सकता है। मोदी सरकार ने देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए बहुत-सी पहल की हैं। उसमें से कई तो विफल हो गईं और कइयों के सुपरिणाम पर्याप्त ठोस नहीं हैं। 

ऐसे में मिशेल का प्रत्यर्पण ही डगमगाती नाव का सहारा बन सकता है। अगुस्ता-वेस्टलैंड का मामला राफेल-सौदे को भी मंच के नीचे ढकेल देगा। लेकिन यह न भूलें कि दिल्ली में यदि दूसरी कोई सरकार आ गई तो उसके हाथ में राफेल का ब्रह्मास्त्न होगा। भ्रष्टाचार तो लोकतांत्रिक सरकारों की प्राणवायु है। उसके बिना वे जिंदा रह ही नहीं सकतीं।

टॅग्स :अगस्ता वेस्टेलैंड मामलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे