लाइव न्यूज़ :

सौरव गांगुली का कॉलम: बेहतर बल्लेबाजी से होगा इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का फैसला

By सौरव गांगुली | Updated: December 6, 2018 11:27 IST

भारत के लिए सीरीज में सफलता के लिए विराट कोहली ही नहीं बल्कि हर किसी का योगदान चाहिए और योगदान का मतलब हुआ ऐसा योगदान जो खेल का रंग बदलकर रख दे।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज कभी भी रोमांचक होती है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसे देश हैं जहां के दर्शक काफी समझदार हैं और क्रिकेट बिरादरी के लिए टेस्ट मैच को अहम मानते हैं। लिहाजा सीरीज को लेकर पहले ही हाईप बनने में हैरत नहीं है। एडीलेड ओवल में अभ्यास सत्र के दौरान स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और स्टीव वॉ की मौजूदगी चार टेस्ट मैचों की सीरीज का ऑस्ट्रेलियाइयों के लिए महत्व दिखाती है।

पहले जैसी नहीं है ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग

सीरीज जीतने के लिए दावेदार को लेकर कई तरह की बातें चलीं। मैंने कभी भी ऐसी बातों पर भरोसा नहीं किया, लेकिन मैंने यह भी नहीं माना कि मेजबान टीम घरेलू स्थितियों में कमजोर होती है। पिछले तीस सालों में दुनिया ने कुछ बेहतरीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को देखा है। कहना होगा कि ऑस्ट्रेलिया का जो एकादश खेलता था वैसा ही बेहतर एक और एकादश उसके पास होता था। उस दौर के साथ तुलना करके कोई यह कह सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी वैसी नहीं रही जैसी तब थी लेकिन सभी को याद रखना होगा कि जो भी खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलेंगे उन्हें घरेलू हालातों में ही खेलना है। वे इसी वातावरण में जन्मे हैं और भारत तथा इंग्लैंड की परिस्थितियों के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर खेल स्वदेश दिखा सकते हैं।

इंग्लैंड की तरह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी बनाएंगे दबाव

भारत की टीम ने जब गर्मी में इंग्लैंड का दौरा किया था तब इसी तरह की चर्चाएं चली थीं। सैम कर्रन, बटलर, क्रिस वोक्स ने घरेलू हालातों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत पर दबाव बनाया। इसी तरह पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड और शॉन मार्श भी घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया को कमजोर नहीं आंका जा सकता और मुझे विश्वास है कि भारत भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी ऑक्रमण अभी अच्छा है। विगत कुछ वर्षों में हर अच्छी टीम के पास अच्छे स्पिनर हैं और पैट कमिन्स, जोश हेजलवूड, मिशेल स्टार्क के साथ मुझे लगता है नाथन ल्योन गेंद पुरानी हो जाने के बाद भारत पर दबाव बना सकते हैं।

सीरीज का फैसला बेहतर बल्लेबाजी से होगा

भारत के लिए शुरुआत करने के लिए एडिलेड कोई बुरा स्थान नहीं है। यहां की विकेट सामान्यत: बल्लेबोजों के लिए मददगार है। पिच पर कितनी घास छोड़ी जाएगी इस बारे में मैं आश्वस्त नहीं हूं। पिच पर यदि थोड़ी घास होगी तो वह भारतीयों को बीस विकेट लेने के लिए मददगार ही होगी, लेकिन एक बार फिर मुझे लगता है कि इस सीरीज का फैसला बेहतर बल्लेबाजी से होगा। भारत के लिए सीरीज में सफलता के लिए विराट कोहली ही नहीं बल्कि हर किसी का योगदान चाहिए और जब मैं योगदान की बात कर रहा हूं तो इसका मतलब हुआ ऐसा योगदान जो खेल का रंग बदलकर रख दे।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियासौरव गांगुलीविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट