लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: 'सही टाइमिंग' पर मिली टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को सफलता

By अयाज मेमन | Updated: October 6, 2019 10:00 IST

रोहित शर्मा ने विखाशापट्टनम के खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 176 बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 127 रनों की पारी खेली।

Open in App
ठळक मुद्देकोहली और रवि शास्त्री ने घरेलू सीरीज में रोहित को ओपनर के रूप में उतारने की इच्छा जताई।रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे, केवल उनके क्रम को बदलना था।

रोहित शर्मा ने पदार्पण में बतौर ओपनर टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोंके। टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी शानदार रही है। उनकी क्षमता को लेकर किसी को संदेह होने का कोई कारण नहीं है। सफेद गेंद के प्रारूप में अपनी चमक बिखेरने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने बेहद अच्छी रणनीति के साथ टेस्ट में वापसी की है।

यह उनकी इच्छाशक्ति की जीत है। उनकी कामयाबी भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मददगार साबित होगी। रोहित शर्मा की शैली में विवियन रिचर्ड्स की झलक नजर आती है। बेहद सहज होकर वह रन बटोरते हैं। लिहाजा भविष्य में वह इसी तरह अपनी लय को कायम रखेंगे।

वर्तमान विश्व क्रिकेट में रोहित जैसे चुनिंदा बल्लेबाज हैं। सटीक टाइमिंग उनकी कामयाबी का मंत्र है। अखिरी क्षण पर शॉट खेलने की कला गजब की है। 32 वर्षीय इस होनहार क्रिकेटर का टेस्ट करियर लगभग समाप्ति की राह पर था। पहले दो टेस्ट में शानदार पारियां खेलने के बावजूद उनके लिए स्थायी तौर पर टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी।

आखिरकार सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी वापसी शानदार रही। पिछले सत्र में शिखर धवन के खराब फॉर्म के चलते मयंक अग्रवाल सफलता हासिल करने में नाकाम रहे थे। इसके बाद विश्व कप के बाद केएल राहुल भी विफल रहे। नतीजतन, टीम प्रबंधन ने दूसरे ओपनर की खोज शुरू कर दी। इसी दौर में टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं में अनौपचारिक चर्चा शुरू हो गई।

कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री ने घरेलू सीरीज में रोहित को ओपनर के रूप में उतारने की इच्छा जताई। रोहित टीम का हिस्सा थे। केवल उनके क्रम को बदलना था। इसके बाद विशाखापट्टनम की कहानी सभी देख चुके हैं। शायद भूतकाल की कुछ गलतियों का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा।

हालांकि, हर व्यक्ति पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ता है। विशाखापट्टनम टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सभी निगाहें अंतिम दिन टीम की जीत के जश्न पर टिक गई है। बेशक इस जीत में रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा अहम रहेगा।

टॅग्स :रोहित शर्माभारत Vs दक्षिण अफ्रीकाभारतीय क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटदिल्ली का लड़का बना IPL का नया स्टार, 37 गेंदों में 93 रन से मचाया तूफान!

क्रिकेटVIDEO: ध्रुव जुरेल की बिजली जैसी स्टंपिंग के कायल हुए क्रिकेट गॉड सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट85 पर 6 विकेट… फिर रिंकू-रॉय ने किया चमत्कार, KKR ने छीन ली जीत!

क्रिकेटKKR VS RR: रिंकू सिंह की 53 रनों की पारी ने केकेआर को दिलाई IPL 2026 की पहली जीत, आरआर को 4 विकेट से हराया

क्रिकेटवरुण चक्रवर्ती ने IPL 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन में केकेआर की सबसे बड़ी समस्या को किया उजागर