लाइव न्यूज़ :

Trump Tariff Updates: ट्रम्प के टैरिफ को हम बना सकते हैं आपदा में अवसर

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 27, 2025 05:39 IST

Trump Tariff Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर  25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा पिछले महीने के आखिरी में ही कर दी थी और इसे 27 अगस्त से लागू करने की बात कही थी.

Open in App
ठळक मुद्दे25 प्रतिशत टैरिफ 31 जुलाई से ही लागू कर दिया था.भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया है. पैसा आखिर अमेरिकियों की जेब से ही तो जा रहा है!

Trump Tariff Live Updates:अमेरिका द्वारा आज 27 अगस्त से लागू किए जाने वाले 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के सामने भारत ने मजबूती से डटे रहने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में 5400 करोड़ रु. की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के दौरान जनसभा में कहा कि दबाव कितना भी हो, भारत झेलने की ताकत बढ़ाता जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर  25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा पिछले महीने के आखिरी में ही कर दी थी और इसे 27 अगस्त से लागू करने की बात कही थी.

जबकि 25 प्रतिशत टैरिफ 31 जुलाई से ही लागू कर दिया था. इस तरह अब भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ थोप दिया है. भारत ने हालांकि शुरू में ही स्पष्ट कर दिया था कि वह अमेरिकी दादागीरी के आगे नहीं झुकेगा, फिर भी कहीं न कहीं यह उम्मीद बंधी हुई थी कि ट्रम्प को शायद आखिरी वक्त तक अक्ल आ जाए और वे अपनी मनमानी से बाज आएं, क्योंकि इससे ज्यादा नुकसान अमेरिका को ही होने वाला है.

ट्रम्प डींग हांकते हैं कि दुनिया के अनेक देशों पर लगाए गए टैरिफ से अमेरिका के खजाने में अरबों डॉलर आए हैं, लेकिन वे यह नहीं समझ पा रहे कि यह पैसा आखिर अमेरिकियों की जेब से ही तो जा रहा है! टैरिफ लगाने से महंगे हुए विदेशी सामान भी अगर अमेरिकी खरीद रहे हैं तो सिर्फ इसलिए कि इसके बिना उनका काम नहीं चल रहा होगा.

लेकिन इससे ट्रम्प के खिलाफ उनमें असंतोष तो बढ़ ही रहा होगा, जिसे देर-सवेर फूटना ही है. अभी भी अमेरिका में विपक्ष सहित ट्रम्प की पार्टी के लोग भी उनको चेता रहे हैं कि भारत जैसे सहयोगी को खोना अमेरिका को बहुत भारी पड़ेगा, लेकिन नोबल पुरस्कार पाने की लालसा में ट्रम्प ऐसे अंधे हो गए हैं कि उन्हें अमेरिका का नुकसान भी दिखाई नहीं दे रहा है.

जिस रूस से तेल खरीदी की ‘सजा’ देने के लिए उन्होंने भारत पर टैरिफ थोपा है, उससे ज्यादा तेल चीन खरीद रहा है, लेकिन उस पर हाथ डालने की ट्रम्प की हिम्मत नहीं है, क्योंकि चीन एक बार रेयर अर्थ मटेरियल की सप्लाई ठप करके उन्हें अपनी ताकत दिखा चुका है.

ट्रम्प दरअसल सिर्फ ताकत की भाषा समझते हैं, इसलिए हमें स्वदेशीकरण को बढ़ावा देकर अपनी अर्थव्यवस्था को इतना आत्मनिर्भर बनाना होगा कि ट्रम्प तो क्या, कोई भी देश हमें आंखें न दिखा सके. अमेरिकी टैरिफ से हमें थोड़ा-बहुत तात्कालिक नुकसान होगा, लेकिन अगर इससे सबक लेकर हम आत्मनिर्भर बन सकें तो यह फायदे का सौदा ही साबित होगा.  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?