लाइव न्यूज़ :

Sukesh Chandrasekhar: इतनी ईमानदारी क्यों दिखा रहा है ये महाठग 

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 15, 2025 15:01 IST

Sukesh Chandrasekhar: स्वाभाविक सी बात है कि यह प्रस्ताव उसने देशभक्ति के जोश में नहीं दिया होगा बल्कि इसके पीछे भी उसकी कोई न कोई चाल होगी.

Open in App
ठळक मुद्देदौर में वह न केवल अपनी बड़ी आय बता रहा है बल्कि टैक्स भी देना चाह रहा है.उसका पूरा इतिहास ठगी के एक से एक कारनामे से भरा रहा है.

Sukesh Chandrasekhar: यह कितनी विचित्र बात है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर अचानक कह रहा है कि वर्ष 2024 में उसे विदेशों में संचालित उसकी कंपनियों से 7640 करोड़ रुपए की आय हुई है और वह इस आय पर भारत में टैक्स का भुगतान करना चाहता है. अपनी इस चाहत को लेकर उसने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिख दिया है. उसकी पहल पर सरकार की प्रतिक्रिया क्या है, यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि जिस दौर में बड़े-बड़े धन्नासेठ अपनी आय छिपाने में लगे हैं या विदेशों में दबाने में लगे हैं, उस दौर में वह न केवल अपनी बड़ी आय बता रहा है बल्कि टैक्स भी देना चाह रहा है.

स्वाभाविक सी बात है कि यह प्रस्ताव उसने देशभक्ति के जोश में नहीं दिया होगा बल्कि इसके पीछे भी उसकी कोई न कोई चाल होगी. उसका पूरा इतिहास ठगी के एक से एक कारनामे से भरा रहा है. वास्तव में ठगी के मामले में वह चार्ल्स शोभराज से भी बहुत आगे की चीज है. केवल 17 साल की उम्र में उसने एक बड़े राजनेता के बेटे का दोस्त होने का दावा करके अपने एक पारिवारिक मित्र से ही डेढ़ करोड़ रुपए ठग लिए थे. फिर खुद को एक पूर्व मुख्यमंत्री का पोता बताकर करोड़ों कमाए. उसके बाद एक इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाई और निवेशकों से करीब 2000 करोड़ ठग लिए.

यहां तक कि जेल जाने के बाद उसने जेल से भी अपनी ठगी जारी रखी. जेल में बंद एक उद्योगपति की रिहाई का झांसा देकर उसने उस उद्योगपति की पत्नी से करोड़ों रुपए ठग लिए. स्वाभाविक तौर पर इसमें जेल अधिकारी भी शामिल थे. इस बात के प्रमाण भी सामने आ चुके हैं कि उसने जेल में पूरा साम्राज्य खड़ा कर लिया और भंडाफोड़ होने के पहले वह अधिकारियों पर करोड़ों की राशि खर्च कर रहा था और ठगी का साम्राज्य चला रहा था. इस मामले में पांच अधिकारी गिरफ्तार हुए थे और 35 को सस्पेंड किया गया था.

इस बात से आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि सुकेश किस तरह का ठग है. उसका एक दिलचस्प मामला तब सामने आया जब बॉलीवुड की एक हिरोइन जैकलीन फर्नांडीस को उसने 52 लाख का अरबी घोड़ा, 27 लाख की तीन पर्शियन बिल्लियां और हीरों के सेट गिफ्ट में भेजे. हाल ही में उसने चाहत रखी थी कि जैकलीन के जन्मदिन पर वह 100 महंगे मोबाइल फोन हीरोइन के प्रशंसकों को भेंट करना चाहता है. वह हमेशा सुर्खियों में रहने की कला जानता है. यहां तक कि उसने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को बड़ी राशि देने की बात भी की थी.

उसकी पुरानी हरकतों पर नजर डालें तो इस बार 7640 करोड़ रुपए की आय पर उसने जो टैक्स देने की बात की है, वह भी महाठगी की किसी योजना का ही हिस्सा प्रतीत होता है. इस वक्त महत्वपूर्ण सवाल उसकी आय या उस पर टैक्स देने का नहीं है बल्कि असली सवाल तो यह है कि जब वह पिछले 9 वर्षों से जेल में है तो नेवादा और ब्रिटिश वर्जिन द्वीप में रजिस्टर्ड अपनी कंपनियों एल.एस. होर्डिग्स इंटरनेशनल और स्पीड गेमिंग कॉरपोरेशन को संचालित कैसे कर रहा है?

इस मामले में भारत सरकार को गहराई के साथ जांच पड़ताल करनी चाहिए और जो लोग भी सुकेश के मददगार हैं, उनकी गरदन पकड़नी चाहिए. यह महाठग टैक्स का भुगतान करके खुद को राष्ट्रभक्त बताने की कोशिश कर रहा है लेकिन हकीकत में ऐसे लोग देश के दुश्मन हैं और उनके मददगारों को भी दुश्मन ही माना जाना चाहिए. 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?