लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉगः बजट सॉफ्ट नहीं, बोल्ड होगा!

By Prakash Biyani | Updated: June 24, 2019 20:51 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने दल के भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को पेश करेंगी. अनुमान है कि बजट लोकलुभावन नहीं होगा.

Open in App

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने दल के भारी बहुमत से चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 5 जुलाई को पेश करेंगी. अनुमान है कि बजट लोकलुभावन नहीं होगा. उन्हें तो उस फॉल्ट लाइन को फिल करना है जो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के प्रयासों के अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाए हैं.

मसलन, मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल में किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, फसल बीमा उपलब्ध करवाया, सिंचाई संसाधन बढ़ाए, पर ग्रामीणों की आय नहीं बढ़ी तो चुनाव के ठीक पहले छोटे किसानों को सालाना 6 हजार रुपए नगद राशि देनी पड़ी. निर्मला सीतारमण के लिए चिंता की बात है कि इतने प्रयासों के बाद भी ग्रामीण अंचल में फीलगुड मिसिंग है. गांव से शहरों की ओर पलायन घट नहीं रहा है.

मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़कें, पुल, फ्लाईओवर, रेलवे, एयरपोर्ट आदि) पर खूब पैसा खर्च किया, शहरों को स्वच्छ और स्मार्ट बनाया, पर रियल एस्टेट सेक्टर परेशान है कि मकान नहीं बिक रहे हैं, ऑटो सेक्टर हैरान है कि गाड़ियां नहीं बिक रही हैं. व्हाइट गुड्स (फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी) की बिक्री नहीं बढ़ रही है. लोग पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं तो लोगों की बचत भी नहीं बढ़ रही है. मार्केट में नगदी की कमी है. निजी निवेश नहीं बढ़ना मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में बाधा बना हुआ है, जिसके कारण रोजगार के अवसर नहीं बढ़ रहे हैं.  महंगाई पर नियंत्नण के बावजूद शहरों में भी फीलगुड मिसिंग है.

निजी सेक्टर की हवाई सेवा कंपनी जेट एयरवेज को बैंक बचा नहीं पाए और 25 हजार जेट कर्मचारी बेरोजगार हो गए. दूरसंचार क्षेत्न की सरकारी कंपनियां एमटीएनएल और बीएसएनएल डूबने के कगार पर पहुंच गई हैं और इनके ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारियों पर बेरोजगार होने की तलवार लटकी हुई है. यही नहीं, सरकार ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, (दिवालिया कानून) लागू किया तो उम्मीद जगी थी कि डिफॉल्टरों की सम्पदा बेचकर बैंक डूब चुका कर्ज वसूल करेंगे, पर डिफॉल्टरों ने इस कानून में भी सेंध लगा दी.

डिफॉल्टरों की सम्पदा कागजों में ही बिकी है, खरीददारों को कारखानों का कब्जा नहीं मिला है और न ही बैंकों को अपनी पूंजी मिली है. निर्मला सीतारमण के लिए चिंता की बात है कि कर्ज वसूली प्रक्रिया निर्धारित अवधि (280 दिन) में पूरी नहीं हो रही है और सरकार को रिजर्व बैंक से गुहार लगानी पड़ी है कि वह अपना रिजर्व घटाए यानी आर्थिक आपदाकाल के लिए संग्रहित पूंजी सरकार को दे ताकि बजट घाटा नियंत्रित रहे व मार्केट में तरलता बढ़े. प्रथम दृष्टया अप्रिय लगनेवाले फैसले लिए जा सकते हैं, लंबित आर्थिक सुधार अभियान शुरू हो सकता है जिसमें भूमि सुधार कानून और श्रमिक कानून में बदलाव मुख्य है.

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?