लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: वैश्विक मंदी के बीच भारत में रोजगार के बढ़े मौके

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 29, 2024 17:22 IST

इन दिनों प्रकाशित हो रही वैश्विक आर्थिक और रोजगार रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि दुनिया इस समय वैश्विक मंदी के बीच रोजगार चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया की कई विकसित व विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार अवसरों में बड़ी कमी आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया इस समय वैश्विक मंदी के बीच रोजगार चुनौतियों का सामना कर रही हैदुनिया की कई विकसित व विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार अवसरों में बड़ी कमीदुनिया के अन्य देशों की तुलना में वेतनवृद्धि और रोजगार मौके बढ़ने का परिदृश्य दिखाई दे रहा है

जयंतीलाल भंडारी: इन दिनों प्रकाशित हो रही वैश्विक आर्थिक और रोजगार रिपोर्टों में यह कहा जा रहा है कि दुनिया इस समय वैश्विक मंदी के बीच रोजगार चुनौतियों का सामना कर रही है। दुनिया की कई विकसित व विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार अवसरों में बड़ी कमी आई है।लेकिन भारत में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में वेतनवृद्धि और रोजगार मौके बढ़ने का परिदृश्य दिखाई दे रहा है। 

21 फरवरी को दुनिया की प्रसिद्ध ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म एओन ने अपनी सालाना सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2024 में एशिया-प्रशांत के अन्य सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि औसतन 9.5 प्रतिशत भारत में होगी। यह वृद्धि चीन की तुलना में लगभग डेढ़ गुना होगी। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और लाइफ साइंसेज सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन बढ़ेगा।

गौरतलब है कि दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं जापान और ब्रिटेन की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर ऋणात्मक हो गई है। जहां जापान की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ चुकी है वहीं यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी संघर्ष कर रही है। जर्मनी ने हाल ही में जापान को पछाड़कर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है। जर्मनी में महंगाई चरम पर है और विकास में ठहराव आ गया है. अमेरिका भी वैश्विक सुस्ती के खतरे में शामिल है।

इस समय लाल सागर पर हो रहे हमलों तथा इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध ने अमेरिकी कंपनियों के कारोबार को घटा दिया है। इस बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन भी तेज आर्थिक वृद्धि के दिनों से दूर हो गया है। इससे इन देशों में रोजगार के मौकों पर प्रतिकूल असर हुआ है। ऐसे में यह कोई छोटी बात नहीं है कि चिंताजनक वैश्विक रोजगार परिदृश्य के बीच भारत में बढ़ती हुई तेज अर्थव्यवस्था के कारण रोजगार-स्वरोजगार के मौके बढ़ रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि अभी भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं।

कुछ समय पहले तक माना जा रहा था कि भारत 2026 में जापान को पीछे कर दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा, लेकिन अब भारत और जापान की अर्थव्यवस्था में बहुत थोड़ा अंतर रह गया है इसलिए जापान की अर्थव्यवस्था से इसी साल 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था आगे निकल सकती है व चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज पहन सकती है।

यद्यपि वैश्विक मंदी के कारण दुनिया की छोटी-बड़ी कई अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार के मौके कम हुए हैं, लेकिन कोविड-19 के बाद डिजिटल दौर के कारण देश और दुनिया के विभिन्न देशों में डिजिटल कौशल से सुसज्जित भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके बढ़े हैं।

टॅग्स :इकॉनोमीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?