लाइव न्यूज़ :

बिहार के राज्यपाल को अब नहीं कहा जाएगा 'महामहिम', संबोधन में उपयोग होगा 'माननीय'

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2023 14:30 IST

हालांकि विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनयिकों के साथ शिष्टाचार भेंट आदि में महामहिम शब्द का प्रयोग किया जा सकेगा।

Open in App

पटना: देश में राष्ट्रपति और राज्यपाल का पद संवैधानिक होने के नाते बड़ा पद होता है। राज्यपाल और राष्ट्रपति के संबोधन को लेकर अब तक महामहिम का उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन, अब इस संबोधन को लेकर बिहार के राज्यपाल सचिवालय के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है। उसमें इसको बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। 

दरअसल, राज्यपाल सचिवालय (बिहार) के तरफ से जो पत्र जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि अब तक राज्यपाल को लेकर उनके संबोधन में महामहिम शब्द का उपयोग किया जाता था। लेकिन अब महामहिम शब्द को लेकर राज्यपाल सचिवालय की तरफ से जो पत्र जारी किया गया है उसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अब बिहार के राज्यपाल को महामहिम के स्थान पर माननीय राज्यपाल के नाम से संबोधन किया जाएगा।

इसके साथ ही राज्यपाल के नाम के आगे श्री अथवा श्रीमती का प्रयोग किया जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनयिकों के साथ शिष्टाचार भेंट आदि में महामहिम शब्द का प्रयोग किया जा सकेगा। लेकिन सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर अब माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही अब तक जो राज्यांतर्गत सभी प्रकार के कार्यक्रमों के लिए "हिज एक्सेलेंसी"  लिखा या कहा जाता था। अब उसकी जगह पर 'आइनेबल' अथवा 'माननीय' शब्द का प्रयोग किया जाएगा।

विशेष परिस्थिति में केवल विदेश के राजनयिकों के साथ इंटरैक्शन ( शिष्टाचार भेंट) आदि के समय "हिज एक्सेलेंसी" का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार के सरकारी टिप्पणी में महामहिम के स्थान पर 'माननीय राज्यपाल का प्रयोग किया जाए।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."