लाइव न्यूज़ :

पटना पुलिस के अवर निरीक्षक रश्मि रंजन ने स्वयं को गोली मारी, पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 3, 2024 13:57 IST

रश्मि रंजन पटना में तैनात थे और वह मूलतः औरंगाबाद के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों से ये जानकारी मिली कि पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि रंजन पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरश्मि रंजन पटना में तैनात थे और वह मूलतः औरंगाबाद के रहने वाले हैंरश्मि रंजन ने स्वयं को गोली मार ली बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया

पटना: बिहार की पटना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 3 जनवरी, बुधवार को  2009 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि रंजन द्वारा स्वयं को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई। उन्हें तत्काल इलाज हेतु हॉस्पिटल में ले जाया गया 

इस संबंध में एसडीपीओ सचिवालय, पटना  सुशील कुमार ने बताया कि 3 जनवरी कि सुबह सूचना मिली कि 2009 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि रंजन ने स्वयं को गोली मार ली है। उनको बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। 

सुशील कुमार ने बताया कि रश्मि रंजन पटना में तैनात थे और वह मूलतः औरंगाबाद के रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों से ये जानकारी मिली कि पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि रंजन पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त चल रहे थे। पता चला कि उनके तनाव की मुख्य वजह उनके गांव में किसी केस में उनके नाम का होना था। इसी तनाव के चलते रश्मि रंजन ने खुद को गोली मार ली।

 

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."