लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में बिहार के 37 लोगों की हो चुकी है मौत, 25 अभी लापता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2023 18:10 IST

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में बिहार के भी अभी तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों में बिहार के 60 लोगों को इलाज ओडिशा के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Open in App

पटना: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे में मारे गए बिहार के लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस हादसे में बिहार के अबतक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बिहार के मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि 25 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों में बिहार के 60 लोगों को इलाज ओडिशा के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बिहार सरकार की एक टीम आज भुवनेश्वर भेजी गई है।

बालासोर रेल हादसे में पहले बिहार के 25 लोगों के मौत की पुष्टि हुई थी। लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 37 हो गई है। हादसे में जान गंवानें वाले लोगों में सबसे अधिक मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि मुजफ्फरपुर के चार, भागलपुर के तीन, पूर्वी चंपारण के तीन, पूर्णिया के दो, नवादा के दो, पश्चिम चंपारण के दो और दरभंगा के दो मृतक शामिल हैं। 

आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को अधिकारियों की एक और टीम भुवनेश्वर गई है जो वहां इलाज करा रहे लोगों की मदद करेगी। इससे पहले भी एक टीम ओडिशा पहुंची थी जो हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों का शव उनके घर भेजने में जुटी हुई है। बिहार के 6 मृतकों को शव अबतक उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।

टॅग्स :रेल हादसाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."