लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में फूलपुर नहीं बिहार से चुनाव लड़ें सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को दी चुनौती!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 17:48 IST

Lok Sabha Elections 2024: एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था, लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी योजना मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना ही है। चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया का ही कुछ नहीं होने वाला है।देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का काम कर रहे है।

पटनाः बिहार के सात निश्चय को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सात निश्चय योजना बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। विजन के नाम पर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना चलाया, लेकिन बिहार में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी योजना मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना ही है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर चिराग ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। बिहार के लोगों ने नकार दिया है, इसलिए दूसरी जगह ठिकाना तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था, लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे। वहीं इंडिया का संयोजक नहीं बनने नीतीश के बयान पर चिराग पासवान ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया का ही कुछ नहीं होने वाला है।

इंडिया का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें इन्होंने देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का काम कर रहे है। इस गठबंधन का कुछ नहीं होगा। गठबंधन में सिर्फ विरोधा भाष दिख रहा है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नही करेंगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवाननीतीश कुमारउत्तर प्रदेशBJPनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."