लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नया समन जारी, 5 जनवरी को पेश हो, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2023 13:25 IST

Land For Job Scam: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कल पेश नहीं हुए थे। यादव ने कहा कि ईडी के समन में ‘‘कुछ नया नहीं’’ है।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी (आयकर) विभाग ने मुझे पहले भी कई बार बुलाया है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए तलब किया है। 27 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Land For Job Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ धनशोधन मामले की जांच में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर फिर से एक्शन लिया है। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया है और 5 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कल पेश नहीं हुए थे। यादव ने कहा कि ईडी के समन में ‘‘कुछ नया नहीं’’ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निर्देशों के अनुसार काम कर रही है। यादव ने कहा, "समन में कुछ भी नया नहीं है। इन सभी एजेंसियों ईडी, सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और आईटी (आयकर) विभाग ने मुझे पहले भी कई बार बुलाया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘रेलवे में नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नया समन जारी किया और उनसे पांच जनवरी 2024 को पेश होने को कहा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, ईडी ने तेजस्वी (34) को 22 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।

तेजस्वी ने ईडी के नोटिस को नियमित प्रक्रिया बताया था। तेजस्वी के पिता और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इस मामले में 27 दिसंबर को दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह कथित घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद (75) संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल में रेल मंत्री थे।

आरोप है कि 2004 से 2009 तक, भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह ‘डी’ पदों पर कई व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और बदले में, इन व्यक्तियों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी ए. के. इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित की थी।

तेजस्वी यादव के पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए तलब किया है। लालू को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए 27 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कथित घोटाला उस समय का है जब प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 सरकार में रेल मंत्री थे।

आरोप है कि 2004 से 2009 तक, भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह "डी" पदों पर कई व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और बदले में, इन व्यक्तियों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी ए. के. इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयदिल्लीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."