चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के तंज पर लालू की बेटी ने किया प्रहार, कहा- "पीके भाजपा की दलाली करते हैं"
By एस पी सिन्हा | Published: November 18, 2023 05:11 PM2023-11-18T17:11:43+5:302023-11-18T17:15:00+5:30
प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव की क्या पहचान है? वो नौंवी फेल आदमी है। क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू के लड़के हैं, इसलिए सब लोग जानते हैं। जबकि राहुल गांधी के बारे में प्रशांत किशोर ने कहा कि राजीव गांधी के लड़के हैं राहुल गांधी इसलिए वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं।
पटना: बिहार में जनसुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव की क्या पहचान है? वो नौंवी फेल आदमी है। क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू के लड़के हैं, इसलिए सब लोग जानते हैं।
जबकि राहुल गांधी के बारे में प्रशांत किशोर ने कहा कि राजीव गांधी के लड़के हैं राहुल गांधी इसलिए वह कांग्रेस के बड़े नेता हैं। आपके बाबू जी की पार्टी है तो कोई भी नेता बन जाएगा। बाबूजी की दुकान है तो कोई भी जाकर बैठ जाएगा और मालिक हो जाएगा। इसमें आपकी योग्यता क्या है?
लालू यादव जाति की राजनीति नहीं करते हैं। pic.twitter.com/fOPO3fvzYL
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) November 17, 2023
प्रशांत के इस वार पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने करारा पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर रोहिणी आचार्य ने तल्ख लहजे में प्रशांत किशोर के लिए लिखा, "ये है कौन? इसको कोई पहचानता भी है?"
उन्होंने अपने पोस्ट में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पवन वर्मा, सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी, अभिषेक बनर्जी, जगन रेड्डी, स्टालिन का नाम लेते हुए प्रशांत किशोर का राजनीतिक पिता बता दिया। रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर भाजपा की दलाली करते हैं, इसलिए मीडिया की कृपा दृष्टि बनी रहती है।
ये है कौन
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 17, 2023
इसको कोई पहचानता भी है
ये भी किसी को बाबू जी बना ले
ताकि किसी का राजनीतिक वारिश बन सके
ये जो कह रहा है वो अपना बाप अपनी दुकानदारी एवं अपने फायदे के हिसाब से समय-समय पर बदलते रहता है,
कभी मोदी - शाह इसके बाबू जी , कभी पवन वर्मा - नीतीश कुमार इसके बाबू जी , pic.twitter.com/KLMqZrCLoB
मैं भाजपाई स्लीपर सेल, विचारधारा विहीन लालची दुकानदार @PrashantKishor को खुली चुनौती देता हूँ
— Lalu Prasad Yadav ( Parody) (@ModiLeDubega) November 17, 2023
जो बात वो @yadavtejashwi और @RahulGandhi जी के लिए बोले है वही बात
1) अनुराग ठाकुर
2) पंकज सिंह
3) पियूष गोयल
4) जय शाह
5) ज्योतिरादित्य सिंधिया
6) धर्मेन्द्र प्रधान
के लिए बोलकर… pic.twitter.com/3Jzt0sRZ2X