लाइव न्यूज़ :

INDIA Mumbai meet: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीए संजय इंडिया कमेटी में शामिल, भाजपा प्रवक्ता आनंद ने ट्वीट कर कहा- निजी सहायकों की अभियान समिति बनाई

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2023 16:02 IST

INDIA Mumbai meet: भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि इसका मतलब की विपक्षी दलों ने अपने दोयम दर्जे के नेताओं, गैर महत्वपूर्ण नेताओं और निजी सहायकों की अभियान समिति बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए पॉकेट संगठनों और परिवार पोषित राजनीतिक संगठनों का अभियान है।इंडिया गठबंधन में 14 सदस्यीय समन्वय समिति के साथ-साथ कैंपेन कमेटी का भी ऐलान हुआ।जदयू की ओर से नीतीश सरकार में मंत्री संजय झा को शामिल किया गया है।

पटनाः इंडिया गठबंधन के प्रचार समिति में तेजस्वी के पीए (सलाहकार) संजय यादव की इंट्री पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा कि इसका मतलब की विपक्षी दलों ने अपने दोयम दर्जे के नेताओं, गैर महत्वपूर्ण नेताओं और निजी सहायकों की अभियान समिति बनाई है।

आखिर अपनी निजी संपत्ति, राजनीति से लूटी गई संपत्ति, परिवार और राजनीतिक विरासत को बचाने के लिए पॉकेट संगठनों और परिवार पोषित राजनीतिक संगठनों का अभियान है। इंडिया गठबंधन में 14 सदस्यीय समन्वय समिति के साथ-साथ कैंपेन कमेटी का भी ऐलान हुआ। जिसमें 19 लोगों को शामिल किया गया है।

राजद की तरफ से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव की एंट्री हुई है, तो वहीं जदयू की ओर से नीतीश सरकार में मंत्री संजय झा को शामिल किया गया है। इसके अलावा 17 अन्य सदस्य भी कमिटी के सदस्य हैं। दरअसल, 2020 में संजय यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को काफी मजबूत रणनीति तैयार कर दी थी।

संजय यादव ने इस चुनाव में राजद नेता को सबसे अधिक चुनावी सभा करने का सलाह दिया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर विधानसभा पहुंची। हालांकि, यह अकेले दम सरकार बनाने से थोड़ी पीछे रह गई। लेकिन, ऐसा चर्चा है कि अगस्त महीने में जो सत्ता परिवर्तन हुआ उसमें भी तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार की काफी अहम भूमिका थी।

वहीं, इंडिया गठबंधन की कैंपेन कमेटी की लिस्ट जिन नेता को शामिल किया गया है। उसमें गुरदीप सिंह सप्पल (कांग्रेस), संजय झा (जदयू), संजय यादव (राजद), अनिल देसाई, शिवसेना (यूबीटी), पीसी चाको (एनसीपी), चंपई सोरेन (जेएमएम), किरणमय नंदा (सपा), संजय सिंह (आप), अरुण कुमार (सीपीआईएम), बिनॉय विश्वम- (सीपीआई), रिटायर्ड जस्टिस हसनैन मसूदी (नेशनल कॉन्फ्रेंस), शाहिद सिद्धिकी (आरएलडी), एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी) के जी देवराजन (एआईएफबी), रवि राय (सीपीआईएमएल), तिरुमावलन (वीसीके), केएम कादर (आईयूएमएल), जोस के मणि (केसीएम) टीएमसी (एक सदस्य) का नाम शामिल हैं।

टॅग्स :पटनामुंबईतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."