लाइव न्यूज़ :

बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों की स्कूलों में ही बनने लगी है जोड़ियां, कई ने कर ली शादी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2024 19:02 IST

एक ही स्कूल में पदस्थापित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं धीरे-धीरे करीब आने लगे हैं और साथ में जीने-मरने की कसमें खाते हुए अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक और शिक्षिकाएं अपना जीवनसाथी स्कूल में ही चुनने लगे हैं एक ही स्कूल में पदस्थापित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं धीरे-धीरे करीब आने लगे हैंखास बात ये है कि इनके परिजनों को भी इससे कोई परेशानी नहीं है

पटना: बीपीएससी ने बहुत लोगों को शिक्षक और शिक्षिका बना दिया। वहीं, शिक्षक और शिक्षिका बनते ही स्कूलों में न केवल पढाई होने लगी है, बल्कि यहां जोड़ियां भी बनने लगी हैं। हालांकि बीपीएससी के द्वारा नियुक्त शिक्षकों के भाव भी बढ़ गये हैं और दहेज में लाखों रुपयोंकी डिमांड भी होने लगी है। ऐसे में शिक्षक और शिक्षिकाएं अपना जीवनसाथी स्कूल में ही चुनने लगे हैं।

लड़कियों के शिक्षिका बनते ही इनके परिजनों को भी अंतरजातीय रिश्ते भाने लगे हैं, लिहाज चट मंगनी और पट ब्याह भी होने लगी है। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों उदाहरण सामने आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त अधिकांश शिक्षक और शिक्षिकाएं युवा हैं, लिहाजा नियुक्ति के बाद जब ये स्कूल पहुंचे तो क्लास की घंटी बजने के साथ-साथ इनके दिल की भी 'घंटी' बजने लगी। एक ही स्कूल में पदस्थापित कई शिक्षक और शिक्षिकाएं धीरे-धीरे करीब आने लगे हैं और साथ में जीने-मरने की कसमें खाते हुए अपना जीवनसाथी चुन रहे हैं। 

खास बात ये है कि इनके परिजनों को भी इससे कोई परेशानी नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ा रहे हैं तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। लिहाजा स्कूल में पढ़ाते-पढ़ाते कुछ शिक्षक एक-दूजे के हो जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में चयनित हुए कई शिक्षक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तराखंड के रहने वाले हैं। चयन के बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया गया और फिर साथ-साथ स्कूल भी आवंटित किया गया। 

स्कूल ज्वाइन करने के बाद दूसरे प्रदेशों के होने की वजह से कई दिनों तक छुट्टी पर घर नहीं जा पा रहे हैं। स्कूल में एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं और फिर शादी करने के बाद खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों की रजामंदी से शादी कर ली तो कुछ जीवनसाथी बनने की कगार पर हैं। ऐसे में दहेज की उम्मीद लगाये अभिभावकों की मंशा पर पानी फिर जा रहा है।

टॅग्स :School EducationBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."