लाइव न्यूज़ :

G-20: पटना में जी-20 बैठक, 28 देशों के 100 से अधिक देशी और विदेशी मेहमान पहुंचेंगे, 22 और 23 को होगा कार्यक्रम, जाने शेयडूल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2023 17:27 IST

G-20: नोडल पदाधिकारी वंदना प्रेयसी ने बताया कि कार्यक्रम 22 और 23 को होगा और राज्यपाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे100 से अधिक देशी और विदेशी प्रतिनिधि पटना पहुंचने लगे हैं।बिहार संग्रहालय और पटना साहिब गुरुद्वारा शामिल हैं।पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या, पनाश और लेमन-ट्री पहुंचाया गया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में जी-20 के लेबर इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई है। यहां आने वाले विदेशी मेहमानों का पारंपरिक तरीके से फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया गया। बुधवार को जो डेलीगेट पहुंचे, उन्हें बिहार म्यूजियम भ्रमण कराया गया।

नोडल पदाधिकारी वंदना प्रेयसी ने बताया कि कार्यक्रम 22 और 23 को होगा और राज्यपाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए 28 देशों के 100 से अधिक देशी और विदेशी प्रतिनिधि पटना पहुंचने लगे हैं। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इन विदेशी मेहमानों को पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या, पनाश और लेमन-ट्री पहुंचाया गया।

मेहमानों के लिए खास इंतजाम किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए कल्चरल इवेंट के साथ-साथ वेलकम डिनर का भी आयोजन किया गया है। बिहार के कलाकार इस मौके पर सांस्कृतिक परफॉर्मेंस देंगे और विदेशी मेहमानों का दिल जीतेंगे। शहर में दो जगहों पर भ्रमण कराया गया।

इसमें बिहार संग्रहालय और पटना साहिब गुरुद्वारा शामिल हैं। सांस्कृतिक शो के डायरेक्टर के मुताबिक दर्शक दूसरे दिन ज्ञान भवन में बिहार में लुप्त हो रहे 'कठघोड़वा' डांस भी देखेंगे। साथ ही 22 जून को बापू सभागार में 20 बौद्ध भिक्षु मंत्रोच्चार करते हुए दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इस दौरान कजरी लोकनृत्य, मुखौटा डांस, झरनी नृत्य, छठपूजा गीत और होली प्रदर्शन के साथ-साथ बिहार की सुंदरता को भी पेश किया जाएगा। दरअसल, जी-20 समूह की बैठक को लेकर विशेष थीम सॉन्ग भी बनाया गया है। इस वीडियो गीत में बिहार के पर्यटन स्थलों के साथ विकास के पथ पर बढ़ते बिहार की झलक भी दिखाई गई है।

गीत के बोल हैं- स्वागत है बिहार में... प्रगति के दरबार...। इसमें महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही जीविका दीदियों के साथ महिला पुलिसकर्मी ही इस गाने में दिखाई पड़ रही हैं। इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, महाबोधि मंदिर, तख्तहरिमंदिर साहिब, महावीर मंदिर, बिहार संग्रहालय, गया का पिंडदान, नए-नए फ्लाईओवर और भव्य इमारतों की झलक दिखाई गई है।

टॅग्स :जी20बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."