लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन के साथ आने के बाद मंत्रियों के यहां जाने को मजबूर हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2023 18:10 IST

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने मुंबई जाने वाले हैं। इससे पहले बिहार में जातीय जनगणना भी करवाई जा रही है और इससे संबंधित सारे खर्चों का ब्योरा वित्त विभाग को ही देखना है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ आने के बाद बदली हुई परिस्थितियों में बार-बार अपने खास मंत्रियों के यहां जाने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि एनडीए में रहने के दौरान वह मंत्रियों को अपने दरबार में बुलाया करते थे।

आज फिर वह  सुबह- सुबह के वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने उनके आवास पहुंचे। इसके पहले भी नीतीश कुमार विजय चौधरी के यहां अचानक जा चुके हैं।

वहीं मंत्री अशोक चौधरी के यहां भी उन्हें दरबार लगाना पड गया था। आज विजय चौधरी के यहां इन दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई और उसके बाद नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ सीएम आवास रवाना हो गए।

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 31 अगस्त को विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने मुंबई जाने वाले हैं। इससे पहले बिहार में जातीय जनगणना भी करवाई जा रही है और इससे संबंधित सारे खर्चों का ब्योरा वित्त विभाग को ही देखना है।

ऐसे में अब आज मुख्यमंत्री वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने पहुंचे हैं। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भी किसी समस्या में नजर आते हैं या फिर उन्हें किसी तरह की कोई अधिक राजनीतिक सलाह की जरूरत होती है तो फिर वह विजय चौधरी की ओर रुख करते हैं।

वहीं विजय चौधरी उनके अच्छे मित्र होने के नाते उनकी समस्याओं का समाधान भी बखूबी तरीके से करते हैं। जब विपक्षी एकता की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है तो ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश कुमार इन्हीं बातों को लेकर विजय कुमार चौधरी से मिलने उनकी आवाज पहुंचे हों।

ऐसा कहा जा रहा कि विजय कुमार चौधरी इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बातचीत करें। यही नहीं महागठबंधन में भी अलग-थलग पड़ने की संभावना पर भी दोनों के बीच गुफ्तगू होने की बात कही जा रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."