लाइव न्यूज़ :

विपक्षी गठबंधन की बैठक पर बीजेपी का तंज, कहा- 'I.N.D.I.A' में भ्रष्टाचारी लोगों का जुटान है

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2023 16:35 IST

भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि विपक्षी दलों का 'इंडिया' में भ्रष्टाचारी लोगों का जुटान है। इसलिए मुंबई की बैठक में तय हुआ है कि इनमें से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय जायसवाल का विपक्षी गठबंधन पर तंजकहा- विपक्षी दलों का 'इंडिया' में भ्रष्टाचारी लोगों का जुटान हैकहा- ये लोग घमंडिया गठबंधन के लोग हैं

पटना: मुंबई में पिछले दिनों हुई विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक को लेकर भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि विपक्षी दलों का 'इंडिया' में भ्रष्टाचारी लोगों का जुटान है। इसलिए मुंबई की बैठक में तय हुआ है कि इनमें से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि 2 दिन से मुंबई में जमावड़ा देख रहे थे। लेकिन इंडिया का फुलफॉर्म कम ही लोगों को मालूम होगा ये लोग घमंडिया गठबंधन के लोग हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डा.जायसवाल ने कहा कि इनके बीच जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना है, उसमे ऐसा कोई नहीं है, जिन पर भ्रष्टाचार का मामला नहीं हो। उन्होंने कहा कि दो दिन मुंबई में 500 रुपया का मिनरल वाटर पी कर यही सब निष्कर्ष निकला है। यहां तक कि लालू यादव ने कहा कि वे सब के बैंक खाते बंद करा देंगे। हकीकत में उनकी बातों का मतलब यही था कि भ्रष्टाचार का मामला खत्म कर देंगे।

वहीं, वन नेशन- वन इलेक्शन की बातों को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि संसद के अंदर 5 दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है। मॉनसून सत्र में हंगामे के कारण कई अहम बिल पास नहीं हुए थे। इसके आलावा बहुत सारे बिल पर चर्चा करना है। कुछ विशेष बिल पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं इतना अकूत संपत्ति कहा से आई है? उनके पास 150 करोड़ का बंगला कहा से आया? पहले यह बताना चाहिए उनको। बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति होने का दावा करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के स्कूल में छुट्टियों को रद्द करने का फैसला इसे साबित करता है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या सऊदी में मोहमद साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाती है, लेकिन बिहार में होती है। यह बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति के तहत हो रही है। यही कारण है कि हिंदुओं की छुट्टी खत्म की गई है। शिक्षा मंत्री रामचरित मानस पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मनमौजी चल रही है। 

टॅग्स :इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)BJPकांग्रेसआरजेडीबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."