लाइव न्यूज़ :

Bihar Teacher News: 4 लाख शिक्षकों को तोहफा, नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों को दिया राज्यकर्मी का दर्जा, करना होगा एक मामूली परीक्षा को पास

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2023 15:41 IST

Bihar Teacher News: विशिष्ट शिक्षक के नाम में संशोधन किया गया और अब नियोजित शिक्षक सहायक शिक्षक कहलाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एक मामूली परीक्षा को पास करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी।बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे।नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के अपना वादा पूरा कर दिया है।

Bihar Teacher News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी। अब बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहलाएंगे।

वहीं विशिष्ट शिक्षक के नाम में संशोधन किया गया और अब नियोजित शिक्षक सहायक शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एक मामूली परीक्षा को पास करना होगा। इसके बाद सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दे देगी। इस तरह से नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के अपना वादा पूरा कर दिया है।

सरकार के इस फैसले से करीब पौने 4 लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। नियोजित शिक्षकों को तीन मर्तबा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। अगर वे तीन बार परीक्षा में फेल हुए तो फिर सरकार उनपर विचार करेगी। इसके साथ ही गया में विष्णुपद मंदिर पाथवे में शेड निर्माण हेतु स्वीकृति मिली है। छपरा में भिखारी ठाकुर के नाम पर ऑडिटोरियम निर्माण को मंजूरी मिली है।

वहीं, रीगा चीनी मिल के पुन: परिचालन से पहले किसानों के बकाये ईख की राशि का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। बड़ी बात यह है कि बिहार पर्यटन नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। वहीं, समाज कल्याण विभाग में जिला एवं क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व से सृजित पदों के अलावा 93 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

इसपर प्रतिवर्ष चार करोड़ 34 लाख 36 हजार 544 रु का खर्च होगा। बिहार के 7115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र में उत्क्रमित किया गया है। इसके लिए केंद्र एवं राज्यांश मिलाकर 136 करोड़ 10 लाख 28350 रुपए की स्वीकृति दी गई है। छपरा में 600 क्षमता युक्त प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी का नाम भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी रखने का निर्णय लिया गया है।

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली के गठन के बाद वर्तमान में पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थान अंतर्गत नियुक्त कार्यरत शिक्षक पुस्तकालय अध्यक्ष भी इस नियमावली की नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से राज्य कर्मी के इस नए संवर्ग में शामिल हो सकेंगे। प्रारंभिक-माध्यमिक शिक्षा के प्रभावी प्रबंधन और शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार होने के बाद राज्य में उचित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हो सकेगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."