लाइव न्यूज़ :

बिहारः रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया है या नहीं लिखा गया, यह कोई देख तो नहीं रहा था, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने एकबार फिर से विवादित बयान दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2023 17:26 IST

प्रो चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस कहां लिखा गया, मेरा अनुसंधान वहां तक है भी नहीं। लेकिन तुलसीदास ने खुद लिखा है मांग के खइबो मस्जिद में सोबो।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों को कहिए जो नफरत पैदा करते हैं।रामचरितमानस में जहां आपत्ति है, वहां स्पष्ट है।मानस में आपत्तिजनक बातें किसने जोड़ा मैं नहीं जानता हूं।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने एकबार फिर से रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया दिया है। राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के बयान का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा- एक बात बताइए कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया है या नहीं लिखा गया, यह कोई देख तो नहीं रहा था।

लेकिन एक व्यक्ति तुलसीदास दुबे जी यह बोलते हैं मांग के खइबो मस्जिद में सोबे तो फिर कुछ ना कुछ तो सच्चाई जरूर होगी। यह पूछे जाने पर कि आपकी सरकार रामचरितमानस का पुनर्लेखन करवाएगी क्या? तो उन्होंने कहा कि 'जो धर्म के रक्षक हैं ये उनकी जिम्मेवारी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत ने भी कहा है कि रामचरित मानस में आपत्तिजनक चीजें हैं।'

प्रो चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस कहां लिखा गया, मेरा अनुसंधान वहां तक है भी नहीं। लेकिन तुलसीदास ने खुद लिखा है मांग के खइबो मस्जिद में सोबो। इसलिए यह बात उन लोगों को कहिए जो नफरत पैदा करते हैं। शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर से कहा कि रामचरितमानस में जहां आपत्ति है, वहां स्पष्ट है।

उस मानस में आपत्तिजनक बातें किसने जोड़ा मैं नहीं जानता हूं। मोहन भागवत भी कहते हैं कि स्वार्थी लोगों ने कुछ कुछ जोड़ दिया उसमें। उसकी समीक्षा होनी चाहिए। तो मोहन भागवत से सवाल करना चाहिए कि भाई आप तो हिंदूवाद के सबसे बड़े संगठन के प्रवर्तक हैं और आप यह महसूस करते हैं कि जो इस तरह के धर्म ग्रंथ है उसमें कुछ आपत्तिजनक अंश है।

उसी अपत्तिजनक अंश को हटाकर ना मानस हो और भी धर्म ग्रंथ हो सामने लाया जाए। चंद्रशेखर ने कहा कि राम मनोहर लोहिया, बाबा नागार्जुन, पंडित रामचंद्र शुक्ल ने भी कहा है कि रामचरित मानस में कुछ आपत्तिजनक चीजें हैं। इसमें मातृशक्ति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी हैं।

बड़ी आबादी जिसे मनुवाद ने शूद्र कहा है उसके खिलाफ अपमानजनक बातें हैं। उस टिप्पणी को हटना चाहिए। हम यही बात तो लगातार कह रहे हैं। इधर, शिक्षा मंत्री के इस बयान पर जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि धर्म आस्था का विषय कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म में आस्था रख सकता है।

यह हर किसी का निजी मामला है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी अपने सहूलियत के हिसाब से कुछ भी अनर्गल बयान दे देते हैं। ऐसे बयानों से उनको निश्चित रूप से बचना चाहिए। इससे जनता में गलत संदेश जाता है। यह सब भाजपा का एजेंडा है।

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."