लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: “फूलपुर” की लालच में सीएम नीतीश ने कर दिया बिहार के युवाओं का सौदा, शिक्षक भर्ती में दूसरे राज्यों को मौका देने पर भड़के मांझी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2023 13:59 IST

Bihar Politics News: नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।शिक्षक नियुक्ति परिणाम में अन्य राज्यों के लोगों के चयन के बहाने जदयू उन राज्यों में अपना विस्तार चाहती है।“फूलपुर” की लालच के लिए बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Bihar Politics News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी लगातार नीतीश सरकार पर तीखा हमला कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।

लिखा है कि उत्तर प्रदेश के जदयू नेताओं की नीतीश जी से मुलाकात और संगठन विस्तार की बात ने साबित कर दिया कि शिक्षक नियुक्ति परिणाम में अन्य राज्यों के लोगों के चयन के बहाने जदयू उन राज्यों में अपना विस्तार चाहती है। उन्होंने लिखा है कि “फूलपुर” की लालच के लिए बिहारियों के भविष्य के साथ सौदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि जीतन राम मांझी लगातार बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए निशाना साध रहे हैं। रविवार को भी जीतन राम मांझी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बिहार सरकार को घेरा था और परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था।

इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार लोक सेवा आयोग को सबूत भी सौंपे जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में जो शिक्षकों की बहाली हो रही है, इसमें बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। मांझी ने कहा कि परीक्षा में हुई धांधली की पूरी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज रहे हैं।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."