लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए छाता लेकर चले डीएसपी, भाजपा सांसद मोदी ने कहा- ...जब सीएम थे तब आईएएस थूकदान उठाया करते थे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 22, 2023 16:00 IST

Bihar Politics News: लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है। अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गए, ताकि लालू का छाता उठा सकें।

Open in App
ठळक मुद्देलालू का चेहरा साफ कर रहे लालू चारा घोटाले के सजायाफ्ता अपराधी हैं।भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने हमला किया है। लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे।

पटनाः लोकसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बिहार में दौरा कर रहे हैं। अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

लालू यादव के लिए छाता पकड़े DSP का नाम अनुराग यादव है। अपना कार्यक्षेत्र छोड़ ये दूसरे इलाके पहुँच गए, ताकि लालू का छाता उठा सकें। इनके ससुर का नाम सुभाष यादव है, जो बड़े बालू ठेकेदार हैं इतनी पढ़ाई-लिखाई करके ये लालू का चेहरा साफ कर रहे लालू चारा घोटाले के सजायाफ्ता अपराधी हैं।

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने हमला किया है। मोदी ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो ग़नीमत है कि DSP साहब लालू के लिए छाता उठाकर चल रहे। मोदी ने DSP पर कार्रवाई की माँग की है।

बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि  लालू यादव को JDU ने पंजीकृत अपराधी कहा था, अब वही राजा बनकर घूम रहे और DSP छाता लेकर घूम रहा है। लोग राबड़ी देवी को अनपढ़ और अंगूठाछाप कह कर मजाक उड़ाते हैं। लेकिन आख़िर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री क्यों नहीं पढ़ पाईं, सुनिए कारण।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में अपने पैतृक गांव फुलवरिया का दौरा किया। अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ, प्रसाद ने गोपालगंज के मरछिया चौक पर अपनी मां मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

किडनी प्रतिरोपण के बाद राजद प्रमुख ने पहली बार अपने पैतृक गांव का दौरा किया। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे आज दिन में थावे इलाके में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर भी जाएंगे। दोनों सोमवार को राज्य की राजधानी पटना से लगभग 100 किमी दूर गोपालगंज पहुंचे थे।

गोपालगंज में संवाददाताओं से बात करते हुए, प्रसाद ने कहा था कि वह मंगलवार तक अपने पैतृक जिले में रहेंगे, जिस दौरान वह पिछले साल हुई सर्जरी के बाद प्रार्थना करने एक स्थानीय मंदिर जाने वाले हैं। प्रसाद ने कहा था, "मैं लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए भी प्रार्थना करूंगा। मैं अपनी खातिर नहीं, बल्कि अपने देश के लोगों के लिए सफलता की कामना करूंगा।"

राजद प्रमुख ने सोमवार को दावा किया था कि अगले साल लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सफाया तय है, पर उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ की ओर से मोदी को चुनौती पेश करने वाला ‘‘चेहरा’’ कौन होगा, इस बारे में सवालों को टाल दिया था। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में राजद भी शामिल है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवसीबीआईनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."