लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: यादव सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना में, 40000 लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे!, लोकसभा चुनाव 2024 पर बीजेपी की नजर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2023 18:03 IST

Bihar Politics News: भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तुलना कंस से किया है तो पीएम मोदी को कृष्ण बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देयादव सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा।भाजपा की इस बड़ी तैयारी से बिहार की सियासत में खलबली मच गई है।बापू सभागार में 20 से 40 हजार से अधिक लोगों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया जा रहा है।

Bihar Politics News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में भाजपा भी अब जातीय गोलबंदी में जुट गई है। भाजपा पहली बार बिहार में यादव सम्मेलन कराने जा रही है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय की अगुआई में होने जा रहे इस यादव सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा।

भाजपा की इस बड़ी तैयारी से बिहार की सियासत में खलबली मच गई है। मंगलवार को गोवर्धन पूजा के दिन पटना के बापू सभागार में 20 से 40 हजार से अधिक लोगों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तुलना कंस से किया है तो पीएम मोदी को कृष्ण बताया है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए यदुवंशी समाज के लोग आगे आ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने हमेशा यादव समाज का मजबूती से साथ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पहले से ही नंदकिशोर यादव, नित्यानंद राय हैं, जो यादव समाज से आते हैं।

नवल किशोर राय ने कहा कि 14 नवंबर को लगभग 20 हजार से 40 हजार यादव समुदाय के लोग बापू सभागार में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आएंगे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है। अब इस समुदाय के लोगों ने समझ लिया है कि उनके सच्चे हितेषी कौन हैं और कौन सी पार्टी उनके बारे में चिंता करती है। ये राजद के लोग बस अपना मतलब निकालना जानते हैं।

ये लोग कभी भी अपना परिवार छोड़ किसी का भी भला नहीं चाहते हैं। भाजपा विधान पार्षद ने कहा कि ये विपक्षी गठबंधन वाले लोग जो लगातार सनातन पर हमला बोलते रहते हैं। उससे यादव समाज में काफी नाराजगी है। ये लोग हमारे देवी-देवता को गलत बताते हैं। इसको लेकर यादव समुदाय में रोष है। जिसका असर उनको आगामी दिनों में देखने को मिल जाएगा।

इन लोगों को जल्द ही ये समाज सबक सिखाएगा। उन्होंने इशारों ही इशारों में लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भी काफी संख्या में यादव समाज के लोग मांस मछली नहीं खाते हैं। हाथों में तुलसी माला लेकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो बाहर जाकर मांस मछली का सेवन करते हैं। वहीं सनातन को लेकर उल्टा-पुल्टा बातें करते हैं। यह कहीं से भी उचित नहीं है।

आज भी इस समाज में कंस बने हुए हैं और यही कुछ लोग कृष्ण बन देश की सेवा में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यादवों को भाजपा शुरुआत से हीं आदर देता रहा है और रिप्रजेंटेशन देता रहा है। यादव जाति से आने वाले लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। नवल किशोर यादव ने कहा कि आज मैं सदन में हूं तो यह भाजपा का कमाल है। दूसरे लोग तो सिर्फ लोगों को ठगने का काम करते हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPआरजेडीलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलLok Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."