लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मध्यावधि चुनाव की आशंका पर गरमाई सियासत, भाजपा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2023 17:56 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते है। नीतीश कुमार के बयान पर बीजेपी ने तंज कसा।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा लोकसभा चुनाव तय समय से पहले भी हो सकते हैकेन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखा वार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को अपना राज्य संभालने की नसीहत दी

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की आशंका जताए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। एक ओर जदयू की तरफ से बयान को लेकर सफाई भी दी जा रही है तो वहीं भाजपा के द्वारा तंज कसा जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखा वार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं। उनको आजकल बहुत कुछ मालूम होने लगा।

उन्होंने कहा कि इनका अपना कोई ठिकाना नहीं है की क्या होगा दूसरा का चिंता किए फिरते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देहात में एक कहावत है,- 'अपन बियाह नय सूरदास के बरतुहारी' अपना तो बिहार चल नहीं रहा है ठीक से दूसरे फालतू चीजों पर टिप्पणी करते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है और दूसरी चीजों पर टिप्पणियां कर रहे हैं। वहीं, आगामी 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सियासी जगत में हर किसी को बैठक करने का अधिकार है, लिहाजा इसमें कोई हर्ज नहीं है।

उधर, मुख्यमंत्री के बयान पर सफाई देते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों को समय पर पूरा करने को लेकर निर्देश देने के दौरान जो बयान दिया है, वह देश में आज की वास्तविक परिस्थिति है।

उन्होंने कहा कि 23 जून की विपक्षी एकता की बैठक से भाजपा डर गई है। इसलिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेताओं से अपील है कि वे भाषण में झूठ न बोलें।

इस बार गीता पर हाथ रखकर जनता से वादे करें। नीरज कुमार का कहना है कि जेपी नड्डा और अमित शाह ने पहले के दौरे में किए गए वादे को पूरा हीं नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि देश का जो राजनीतिक परिदृश्य है, उसमें भाजपा स्वाभाविक रूप से कर्नाटक में धर्म का इस्तेमाल करने के बाद भी सत्ता से बाहर हो गई और हिमाचल में भी हार गई और भविष्य में जिन राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है, वहां का जो अंदेशा है। उससे भाजपा भयाक्रांत तो है ही।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल की हार के बाद तीन राज्यों के चुनाव में जो अंदेशा है, इसलिए लोकसभा का चुनाव पहले भी करवा सकती है, इससे कौन इनकार कर सकता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."