Bihar News: एक बार फिर पलटी मारेंगे सीएम नीतीश कुमार!, दिल्ली में भी सियासत तेज, इंडिया गठबंधन से नाराज मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Published: December 26, 2023 05:06 PM2023-12-26T17:06:43+5:302023-12-26T17:08:39+5:30

Bihar News: जदयू को उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को अहम पद मिलेगा। नीतीश कुमार या तो इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाएं जाएंगे या फिर वह पीएम उम्मीदवार होंगे।

Bihar News cm Nitish Kumar is going to make comeback once again nda Politics intensifies in Delhi too Chief Minister angry with India alliance | Bihar News: एक बार फिर पलटी मारेंगे सीएम नीतीश कुमार!, दिल्ली में भी सियासत तेज, इंडिया गठबंधन से नाराज मुख्यमंत्री

file photo

Highlights मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को सिरे खारिज कर चुके हैं।लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट करने के कवायद नीतीश कुमार ने शुरू की थी।

Bihar News: लोकसभा चुनाव के आने से पहले बिहार की राजनीति गर्मा गई है। सियासी गलियारे में इन दिनों यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं। सियासी गलियारे में नीतीश कुमार के पलटी मारने की अटकलों के बीच दिल्ली में भी सियासत तेज होने की चर्चा है। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार इस बात को सिरे खारिज कर चुके हैं।

उन्होंने कहा है कि उनके गठबंधन में सब ठीक है और वह लोग एकजुट होकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। दरअसल, क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट करने के कवायद नीतीश कुमार ने शुरू की थी। इस कारण जदयू को उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को अहम पद मिलेगा। नीतीश कुमार या तो इंडिया गठबंधन के संयोजक बनाएं जाएंगे या फिर वह पीएम उम्मीदवार होंगे।

लेकिन नीतीश कुमार का नाम इन दोनों ही पदों के लिए इंडिया गठबंधन ने आगे नहीं किया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे कर दिया। जिसका समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी किया।

इसके बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी और एक बार फिर उनके द्वारा राजनीतिक करवट लेने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता 2024 में 40 सीट जीताने जा रही है।

2025 में बिहार में एनडीए और भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बिहार की जनता अब यही चाहती है। वहीं इंडिया गठबंधन को लेकर नित्यानंद राय ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में नीतीश कुमार को बिल्कुल भाव नहीं मिल रहा है। नीतीश कुमार वहां अपमानित महसूस कर रहें हैं।

कहने के लिए नीतीश जी कुछ भी बोल रहे हैं। ललन सिंह और विजेंद्र यादव भी लालू यादव के साथ हो कर उनको धोखा दे रहे हैं। वहीं उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस अब समाप्त हो चुकी है। बिहार में अपना जनाधार खत्म हो चुका है। नीतीश कुमार और लालू यादव क्या ही सपोर्ट करेंगे, उनकी खुद की पार्टी खत्म हो चुकी है।

Web Title: Bihar News cm Nitish Kumar is going to make comeback once again nda Politics intensifies in Delhi too Chief Minister angry with India alliance

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे