लाइव न्यूज़ :

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा, "बिहार की छवि गलत पेश न करे, बल्कि अच्छाई के बारे में लोगों को बताए"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2023 17:20 IST

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार की नकारात्मक छवि पेश किए जाने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने अब अपनी इस चिंता को लेकर देश के अन्य राज्यों के लोगों से खास अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की नकारात्मक छवि को लेकर राज्यपाल चिंतित राज्यपाल की बिहारियों से अपील, अच्छी छवि पेश करे बिहार के राज्यपाल ने यहां से मिलने वाले प्रेम, सम्मान और अपनत्व को खूब सराहा है

पटनाबिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार की नकारात्मक छवि पेश किए जाने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने अब अपनी इस चिंता को लेकर देश के अन्य राज्यों के लोगों से खास अपील की है। साथ ही बिहार से मिलने वाले प्रेम, सम्मान और अपनत्व को खूब सराहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से बिहार आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं और यहीं की भाषा-बोली और संस्कृति को अपना लेते हैं।

इसके बाद राज्यपाल ने बिहारियों को उनके दायित्व से रूबरू कराते हुए कहा कि बिहार की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएं और कुछ प्रदेशों में बने बिहार की नकारात्मक छवि को बदलने का प्रयास करें। दरअसल, राजभवन के दरबार हाल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप एवं अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसी दौरान राज्यपाल आर्लेकर ने बिहार की छवि से जुडी अपनी चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि भारत के लगभग सभी राज्यों के लोग बिहार में रहकर व्यापार, सरकारी सेवा, पढ़ाई एवं आजीविका आदि के लिए कार्य करते हैं और इस राज्य ने सबको प्रेम, सम्मान और अपनापन दिया है। दूसरे राज्यों से यहां आकर लोग अपने को बिहारी मानने लगते हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम बिहार की अच्छाई के बारे में लोगों को बताएं और कुछ प्रदेशों में बने बिहार की नकारात्मक छवि को बदलने का प्रयास करें।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."