लाइव न्यूज़ :

बिहारः ईडी ने जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ को किया अरेस्ट, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने भाजपा की साजिश बताया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2023 16:57 IST

संसद के विशेष सत्र को लेकर विजेंद्र यादव ने कहा कि इसमें वन-नेशन-वन इलेक्शन पर जब बात नहीं होगी तो कमेटी क्यों बनाई?

Open in App
ठळक मुद्दे गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर पर मंत्री ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हर किसी को हर जगह आने जाने का अधिकार है। इसमें कौन सी नई बात है?

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के विधान पार्षद राधाचरण सेठ को ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए जाने को ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बारी-बारी से विपक्ष के नेता को परेशान करने के लिए काम कर रहे हैं। इसमें नया क्या है? वो तो चाहते ही हैं कि विपक्ष एकजुट न हो। लेकिन, विपक्ष एकजूट है और इसबार उनको हर तरीके से जवाब दिया जाएगा। 

वहीं, संसद के विशेष सत्र को लेकर विजेंद्र यादव ने कहा कि इसमें वन-नेशन-वन इलेक्शन पर जब बात नहीं होगी तो कमेटी क्यों बनाई? ये पहले भाजपा वाले को बताना चाहिए। इस विशेष सत्र में वो लोग क्या करेगा नहीं करेगा, हम लोगों को थोड़े न अधिक कुछ बताया है। वो लोग तो सबकुछ अपनी मर्जी से कर ही रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे को लेकर विजेंद्र यादव ने कहा कि उनके आने या नहीं आने से बिहार में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला नहीं है। अब बिहार की जनता उनके झूठ और ढकोसला को अच्छी तरह से समझ चुकी है। वो कहीं आए - कहीं जाएं उससे हमको क्या मतलब है? इसमें कोई फर्क थोड़े न पड़ने वाला है। हर किसी को हर जगह आने जाने का अधिकार है। इसमें कौन सी नई बात है?

इधर, ललन सिंह के बैठक में नहीं जाने और विपक्षी गठबंधन के अनबन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे बीच कहीं कोई भी अनबन वाली हालत नहीं है। सब कुछ सही है हम लोगों के बीच। हमारी पार्टी के तरफ से संजय झा जी वहां गए थे तो बैठक हुई और सभी चीजों पर अच्छे तरीके से बातचीत हुई है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह डेंगू से बीमार है, इस वजह से वो दिल्ली नहीं गए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पटनाBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."