लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- "भाजपा को सबसे अधिक भय बिहार से लग रहा है"

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2023 17:14 IST

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा किहम लोग ध्यान नहीं देते हैं। वैसे भी दिल्ली से अधिक क्राइम रिपोर्ट कहां का है, उनको यह बताना चाहिए पहले। उन्होंने कहा कि हत्या, किडनैपिंग, लूट का मामला बिहार से कहीं अधिक दिल्ली में हैं, वहां के बारे में ये लोग कभी कुछ नहीं बोलते।

Open in App

पटना: सीबीआई के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की अपील किए जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव की जमानत रद्द करने का प्रयास तो चलता ही रहेगा न चुनाव तक। सबसे अधिक भय जो है, उनलोगों को बिहार से लग रहा है। लेकिन उसका कोई मतलब है क्या? कोर्ट की बात है तो कोर्ट में हमलोग अपना पक्ष रखेंगे।

होना-जाना कुछ है नहीं। ये लोग चाहे जितना भी तंग करें, कुछ न कुछ तो चुनाव तय ये लोग करेगा ही करेगा। इसलिए हमलोग पहले से ही तैयार हैं।

वहीं, अररिया  में पत्रकार की हत्या होने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों को दुख है इस बात का। नीतीश कुमार ने खुद इस मामले को लेकर बड़ी अधिकारियों को अलर्ट किया है और एक्शन लेने को कहा है।

इसके साथ ही बिहार में भाजपा की तरफ से जंगलराज पार्ट- 2 कहे जाने को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार को जितना बदनाम किया है शायद ही और किसी ने किया होगा। लेकिन उनका यह सब एजेंडा इस बार चलने वाला नहीं है।

इसलिए कौन क्या कहता है नहीं कहता है हम लोग ध्यान नहीं देते हैं। वैसे भी दिल्ली से अधिक क्राइम रिपोर्ट कहां का है, उनको यह बताना चाहिए पहले। उन्होंने कहा कि हत्या, किडनैपिंग, लूट का मामला बिहार से कहीं अधिक दिल्ली में हैं, वहां के बारे में ये लोग कभी कुछ नहीं बोलते।

दिल्ली में तो ये सब होम मिनिस्ट्री के अंदर आता है और वहां क्राइम सबसे ज्यादा है। लेकिन, उनका यही काम है। बिहार को बदनाम जितना बीजेपी ने किया है शायद ही और किसी ने किया होगा।

वह क्या कहता है नहीं कहता है हमें नहीं पता। क्राइम के रिकॉर्ड में दिल्ली से कम अपराध है बिहार में। इधर, परिवारवाद को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई नया बात है क्या यह लोग अभी से थोड़ी बोल रहे हैं। जनता ने हमें चुनकर लाया है। हम चुनाव लड़े हैं। हमारे खिलाफ लोगों ने चुनाव लड़ा। लोगों ने हमें वोट दिया और इसलिए हम जीते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."