लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश सरकार के फैसले के विरोध में सहयोगी दल, भाकपा-माले ने किया डोमिसाइल नीति हटाए जाने का विरोध

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2023 16:20 IST

भाकपा- माले ने नीतीश सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया है। माले विधायक संदीप सौरभ ने शनिवार को कहा कि बिना तर्क के डोमिसाइल खत्म किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी मानसून सत्र के दौरान हम लोग इसे सदन में रखेंगे।  इस मुद्दे पर शिक्षक अभ्यर्थियों की चिंताओं से वे वाकिफ हैं।माले की ओर से सदन में मामला उठाया जाएगा।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार क द्वारा डोमिसाइल नीति हटाए जाने के मामले में महागठबंधन में शामिल दलों के द्वारा भी विरोध किया जाने लगा है। सरकार को समर्थन दे रही भाकपा- माले ने नीतीश सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया है। माले विधायक संदीप सौरभ ने शनिवार को कहा कि बिना तर्क के डोमिसाइल खत्म किया गया है।

इसलिए आगामी मानसून सत्र के दौरान हम लोग इसे सदन में रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षक अभ्यर्थियों की चिंताओं से वे वाकिफ हैं। इसलिए उनकी पार्टी ने शुरू से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर विचार करने को कहा है। अब इसे लेकर माले की ओर से सदन में मामला उठाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ ने कहा कि बिहार के विद्यालयों में बीपीएससी के माध्यम से होने वाली शिक्षकों की बहाली में स्थानीय नीति हटने से बिहार के युवाओं को काफी नुकसान होगा। चार सालों से शिक्षक बहाली के लिए परेशान शिक्षक अभ्यर्थियों पर स्थानीय नीति हटाकर पूरे देश के अभ्यर्थियों की बहाली करना शिक्षक अभ्यर्थियों को मानसिक प्रताड़ना देने जैसा फैसला है, जिसकी जितनी निंदा की जाये, कम होगा। बता दें कि इसी सप्ताह नीतीश सरकार ने एक बड़ा बदलाव करते हुए डोमिसाइल नीति हटा दिया।

इससे अब न सिर्फ बिहार बल्कि अन्य राज्यों के लोग भी बिहार में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार सरकार का यह निर्णय राज्य के युवाओं को धोखा देना है। पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहे बिहार के युवाओं को अब एक और बड़ी परेशानी में नीतीश सरकार ने डाल दिया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."