लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कमर दर्द से परेशान, सभी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2023 14:48 IST

यह दूसरी बार है जब इस सप्ताह होनी वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सप्ताह के हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमर दर्द से परेशान दिक्कत की वजह से सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 12:30 बजे से बैठक होनी थी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमर दर्द( बैक पेन) से काफी परेशान हैं। बैठने में हो रही काफी दिक्कत की वजह से मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। समस्या के कारण बुधवार, 21 जून को कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया। कैबिनेट विभाग की ओर से जारी किए गए पत्र में अपरिहार्य कारण बताते हुए इसे स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले यह बैठक आज मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 12:30 बजे से बैठक होनी थी। यह दूसरी बार है जब इस सप्ताह होनी वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित की गई। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सप्ताह के हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाते हैं। अपने मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों से उनके विभाग के तरफ से चलाए जा रहे योजनायों और कार्यों की समीक्षा करते हैं।

इस बैठक के दौरान नीतीश कुमार जरूरत के हिसाब से नए एजेंडों को भी पारित करते हैं। लेकिन, इस बार नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा तय था, इस लिहाजा कैबिनेट की बैठक बुधवार को बुलाया गया था। लेकिन मंगलवार दोपहर यह सूचना आई थी कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं है। इस लिहाजा वह तमिलनाडु नहीं जाएंगे। इसके बाद अब आज कैबिनेट बैठक को भी स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार से कमर दर्द से परेशान हैं। दर्द को देखते हुए उनकी कुर्सी भी बदली गई थी। उनकी तबीयत खराब होने से सभी कार्यक्रम स्थगित किए जा रहा है।

बता दें कि आने वाले दिन में 23 जून को विपक्षी एकता की कोशिश के तहत पटना में बैठक होनी है। इस बैठक में कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी, राजद सहित अन्य दलों के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारकांग्रेसजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."