लाइव न्यूज़ :

बिहार में कागज पर शासन, एसी में आसन और झूठा भाषण, भाजपा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2023 15:46 IST

बिहारः समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में स्नातक की परीक्षा के दौरान कई छात्र बेहोश हो गए। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण कई छात्रों की दुखद मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बड़े भाई और छोटे भाई की सरकार निकम्मी सरकार है।शासन तंत्र में जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई है। नीतीश-तेजस्वी के शासन में शिक्षा का स्तर गिर गया है। 

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कागज पर शासन, एसी में आसन और झूठा भाषण। इसके साथ ही नीतीश- लालू पर हमला होलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े भाई और छोटे भाई की सरकार निकम्मी सरकार है।

 

इस शासन तंत्र में जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश-तेजस्वी के शासन में शिक्षा का स्तर गिर गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि समस्तीपुर के संत कबीर कॉलेज में स्नातक की परीक्षा के दौरान कई छात्र बेहोश हो गए। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण कई छात्रों की दुखद मौत हो गई। कॉलेज में न तो पानी की व्यवस्था थी, न हीं इस भीषण गर्मी में पंखा हीं कॉलेज में लगा है।

उन्होंने कहा कि एक साथ तीन कॉलेज के 1550 छात्रों की परीक्षा ली जा रही थी। कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव था। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार आई है, तब से शिक्षा का स्तर गिर गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जिन्दगी की कोई कीमत नहीं रह गई है। बिहार की सरकार बिहार के भविष्य की बली चढ़ा रही है।

नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी 5स्टार और 7स्टार होटल में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर कर रहे हैं, पिकनिक मना रहे हैं। इंडिया महागठबंधन का फलपटकथा लिख रहे हैं और यहां छात्र पानी और एंबुलेंस के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इस निक्कमी सरकार में थोड़ी सी भी शर्म होती तो इस्तीफा दे देते।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री को रामायण के पाठ पर विवाद खड़ा करने और नौटंकी करने से फुर्सत नहीं है। शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गया है। बुनियादी सुविधा के अभाव में देश के भविष्य छात्र का परीक्षा केंद्र पर मौत हो जा रहा है। इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा? शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पर सवाल करते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार अपर मुख्य सचिव की जिम्मेवारी तय करे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."