भागलपुरः जेल में बंद पति को देखकर आठ महीने की गर्भवती पत्नी गश खाकर गिरी, परिसर में मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

By एस पी सिन्हा | Published: June 7, 2023 05:36 PM2023-06-07T17:36:31+5:302023-06-07T17:37:18+5:30

भागलपुरः महिला के पति का कुछ दिन पहले विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था।

Bhagalpur Eight months pregnant wife fell after seeing her husband in jail, died premises married two years ago bihar police | भागलपुरः जेल में बंद पति को देखकर आठ महीने की गर्भवती पत्नी गश खाकर गिरी, परिसर में मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई।

Highlightsघोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी।पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई। महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई।

पटनाः बिहार के भागलपुर से एज ह्रदयविदारक घटना सामने आई, जहां पति को जेल में बंद देखने के बाद महिला को गहरा सदमा लगा और फिर उसकी मौत हो गई। दरअसल, भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी।

 

दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा रहा और पिछले आठ महीने से पल्लवी गर्भवती हो गई। लेकिन, बच्चे के जन्म से पहले महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पति का कुछ दिन पहले विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था।

वह बीते करीब सात महीने से वह जेल में है। अब उसकी पत्नी पल्लवी उससे मिलने पहुंची और अपने पति को जेल में बंद देख उसे बुरी तरह से सदमा लगा और वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने पैसे लेकर जबरन जेल भेज दिया। विरोधी पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है। आज पूरा घर बिखर गया। इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है।

वहीं पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई। इस मामले को लेकर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि महिला पल्लवी यादव अपने पति गोविंद यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिलने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई। महिला की मौत हो गई है। देखने से यह प्रतीत हुआ कि उसे हार्ट अटैक आया होगा।

Web Title: Bhagalpur Eight months pregnant wife fell after seeing her husband in jail, died premises married two years ago bihar police

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे