बिहार में हुआ 1 करिश्मा, मृत बुजुर्ग महिला अचानक हो गई जिंदा, सदर अस्पताल के डॉक्टर भी हुए हैरान

By एस पी सिन्हा | Published: February 14, 2024 05:25 PM2024-02-14T17:25:40+5:302024-02-14T17:31:27+5:30

रामवती देवी की तबीयत 11 फरवरी को अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

A miracle happened in Bihar dead woman suddenly alive also doctor were surprised | बिहार में हुआ 1 करिश्मा, मृत बुजुर्ग महिला अचानक हो गई जिंदा, सदर अस्पताल के डॉक्टर भी हुए हैरान

फाइल फोटो

Highlightsबिहार के बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आयारामवती देवी की तबीयत 11 फरवरी को अचानक खराब हो गई और उनकी स्थिति ठीक हुईफिर, महिला को जीवित देखकर सदर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गए

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक मृत बुजुर्ग महिला अचानक जिंदा हो गई। महिला को जीवित देखकर सदर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा की रहने वाली रामवती देवी कुछ दिन पहले अपने बेटे मुरारी साव एवं घनस्याम साव के साथ छत्तीसगढ़ घूमने के लिए गई थी।

रामवती देवी की तबीयत 11 फरवरी को अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें छत्तीसगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने आपस में विचार करने के बाद घर लाकर ही अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया और बिहार के लिए एक निजी वाहन से रामवती देवी को लेकर रवाना हो गए। जिसके बाद घर वापस जाने के दौरान जैसे ही स्कॉर्पियो बिहार के औरंगाबाद जिले में पहुंची वैसे ही मृत महिला के शरीर में हलचल होने लगी। स्कॉर्पियो में सवार लोग कुछ देर के लिए डर गए। उनके मन में तरह-तरह का ख्याल आने लगा। 

लेकिन लोगों ने हिम्मत से काम लिया और बुजुर्ग महिला को लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे। जहां बुजुर्ग महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज शुरू किया गया। रामवती देवी के पुनर्जीवित होने से परिजन काफी खुश हैं तो वही डॉक्टर इसे चमत्कार बता रहे हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि ये तो एक चमत्कार है और अचंभित करने वाली घटना है। 

छत्तीसगढ़ में हार्ट ब्लॉक हुआ होगा रास्ते में गाड़ी में जर्किंग होने की वजह से नेचुअल सीपीआर हो गया और सीपीआर होते-होते हार्ट चलने लगा। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है, स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Web Title: A miracle happened in Bihar dead woman suddenly alive also doctor were surprised

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे