खेसारी लाल के बाद जौनपुर में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, फेंके गए पत्थर, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 4, 2022 12:17 PM2022-11-04T12:17:17+5:302022-11-04T12:25:02+5:30

भोजपुरी की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में पत्थर फेंके गए। बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर अभिनेत्री चली गईं।

ruckus in Akshara Singh's program in Jaunpur stones were thrown actress share video | खेसारी लाल के बाद जौनपुर में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, फेंके गए पत्थर, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

खेसारी लाल के बाद जौनपुर में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, फेंके गए पत्थर, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Highlightsरिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक दर्शक पहुंच गए थे।बीच कार्यक्रम लोगों ने मंच पर कागज और पत्थर फेंकने लगे जिसके बाद कार्यक्रम बंद करना पड़ा।

 जौनपुरः भोजपुरी की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में पत्थर फेंके गए। घटना बुधवार की है जब महोत्सव के दूसरे दिन अक्षरा सिंह और ‘हर-हर शम्भू’ फेम अभिलिप्सा पांडा मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। बीच कार्यक्रम हंगामा होने के बाद अभिनेत्री ने प्रस्तुति रोक दी और वहां से चली गईं। 

बताया जा रहा है कि दर्शकों ने न केवल हुटरबाजी की बल्कि मंच पर पत्थर और कागज भी फेंके। पूरी घटना पर अक्षरा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। आजतक से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा कि “शो में काफी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजकों ने कहा कि भीड़ को मैनेज नहीं कर पाएंगे। भगदड़ ना मचे इस वजह से उन्होंने शो को बंद करा दिया और सुरक्षा के लिहाज से मुझे वहां से जाने की सलाह दी।”

अभिनेत्री ने पत्थर फेंकने की घटना पर कहा कि पत्थरबाजी हो या फिर कुछ भी हो, लेकिन मैं कभी नाराज नहीं होती। अक्षरा ने कहा कि पत्थर क्यों फेके गए थे इस बारे में तो उन्हें नहीं पता, लेकिन उन्हें लगता है कि वो पत्थर उनपर नहीं फेंके गए थे। 

अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम का  वीडियो भी इंस्टाग्राम शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए अक्षरा ने लिखा 'मैं बहकती नहीं थी मगर क्या करें, उस पे तेरा प्यार लुटाना गजब ढा गया। मजा आ गया आप सबसे मिल कर।'

हाल ही में बिहार के नवादा जिले में खेसारी लाल यादव के एक कार्यक्रम में भीड़ ने काफी उत्पात मचाया था। भगदड़ मच गया था। खेसारी लाल के कार्यक्रम में मची भगदड़ के चलते कई लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए थे। वहीं कई लोग बेहोश भी हो गए थे।

Web Title: ruckus in Akshara Singh's program in Jaunpur stones were thrown actress share video

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे