VIDEO: चांदनी सिंह संग पवन सिंह ने मचाया धमाल, 'नजरिया ना लागे' गाने में खूब जम रही दोनों की केमिस्ट्री
By अनिल शर्मा | Published: June 26, 2021 04:48 PM2021-06-26T16:48:48+5:302021-06-26T16:48:48+5:30
Bhojpuri gana:

VIDEO: चांदनी सिंह संग पवन सिंह ने मचाया धमाल, 'नजरिया ना लागे' गाने में खूब जम रही दोनों की केमिस्ट्री
Pawan Singh New Bhojpuri Song: यूट्यूब पर भोजपुरी गानों की अलग ही डिमांड रहती है। यही वजह है कि हर दिन दर्जनों गाने रिलीज के बाद भी उनको पसंद करनेवालों में कोई कमी नहीं होती। चाहे पवन सिंह हों या फिर खेसारी लाल। दोनों के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं।
इस बीच पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना नजरिया ना लागे यूट्यूब पर खूब सुना-देखा जा रहा है। महज एक दिन में ही इस गाने को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि दोनों पहली बार किसी गाने में नजर आ रहे हैं बल्कि दोनों का एक गाना- सड़िया जब-जब पहनी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।
भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'नजरिया ना लागे' पी आर ए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इस गाने के गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं तो वहीं प्रियांशु सिंह ने इसे धुनों से सजाया है। इस वीडियो सॉन्ग को ऋषि सम्राट ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल यह गाना लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। पवन सिंह एक बार इस गाने से तहलका मचा रहे हैं। देखें वीडियो
पवन सिंह ने चांदनी सिंह के साथ एक लंबे वक्त बाद काम किया है, वो बेहतरीन कलाकार हैं। वहीं, चांदनी ने भी गाने और पवन सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि पवन सिंह बेहतरीन कलाकार हैं।